इतना हैंडसम है यह सांसद कि लड़कियां हुई इनकी दिवानी

स्वीडन। राजनीति हमेशा उठ पटक, बयानबाजी और जीत हार का पर्याय माना जाता है। वहीं नेताओं को लेकर भी हमारे विचार कुछ ज्यादा उत्तम नहीं है। नेताओं को लेकर हमारे मन में एक छवि बैठ गई है, उम्रदराज और ढ़ीलाढ़ाला व्यक्तिव्त का मालिक। लेकिन स्वीडन के ऐसे नेता हैं जो इस बंधी बंधाई छवि से काफी अलग हैं।

sweden

29 वर्षीय स्वीडिश स्वास्थ्य मंत्री गैबरियल विक्सरॉम आजकल सुर्खियों में हैं। गैबरियल सिर्फ अपने काम की वजह से ही नहीं, बल्कि उससे कहीं ज्यादा अपनी लुक्स की वजह से चर्चा में हैं।

गैबरियल के पीछे लड़कियों की दिवानगी का आलम उस वक्त सामने आया, जब उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर तुर्की फैन द्वारा डाली गई। उसमें गैबरियल की एक तस्वीर के साथ लिखा था 'दि हैंडसम मिनिस्टर'। फिर क्या था, हजारों लड़कियां अपना पैगाम उस तस्वीर के जरिए इस युवा सासंद तक पहुंचाने लगी। कुछ ही मिनटों में इनका फोटो ट्विटर पर वायरल हो गया। इनके फैंन्स में ज्यादातर लड़कियां यूरोप की हैं।

गैबरियल को उनके फैन्स द्वारा 'विश्व का सबसे हैंडसम मंत्री' होने का तमगा मिला है। लड़कियों के बीच उनकी दिवानगी का सबब यह है कि ट्विटर पर उनके फॉलोअरर्स की लिस्ट बहुत तेजी से बढ़ रही है। इस पूरे मामले में गैबरियल कहते हैं कि, इतना प्यार और सम्मान पाकर मैं खुश हूं, लेकिन साथ ही हैरान भी हूं। गैबरियल का यह स्टारडमन खेल पिछले रविवार से शुरू हुआ है। गैबरियल ने कहा कि, मैं उम्मीद करता हूं कि मैं लोगों को अपने काम से प्रभावित कर राजनीति में आने के लिए प्रेरित कर सकूं।

वैसे राजनीति की दुनिया में गैबरियल के पहले भी कई मंत्रियों के लुक्स ने उनके फैन्स की संख्या में पंख लगा दिए हैं। भारत की बात करें तो सचिन पॉयलेट भी एक ऐसे नाम हैं, जिन्हें उनके चाहने वालों ने 'हैंडसम नेता' होने का खिताब दिया है। 26 साल की उम्र में वे भारतीय सांसद बनने वाले सबसे युवा व्यक्ति थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+