'वे देश को तोड़ रहे हैं', अमेरिका में ट्रंप-मस्क के खिलाफ विरोध, 1200 रैलियां, क्यों है लोगों में गुस्सा?

Donald Trump: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विभाजनकारी नीतियों और उद्योगपति एलन मस्क की पॉलिसी के विरोध में अमेरिका के प्रमुख शहरों की सड़कों पर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन किया। अमेरिका के सभी 50 राज्यों में 1,200 से जगहों पर रैली निकाली गई। इस विरोध प्रदर्शन को ''हैंड्स ऑफ नाम'' दिया गया है। इसक अर्थ होता है ''हमारे अधिकारों से दूर रहो''

इस विरोध को मानवाधिकार से जुड़े समूहों, मजदूर संघों, LGBTQ अधिवक्ताओं, दिग्गजों और चुनाव सुधार कार्यकर्ताओं सहित 150 से ज़्यादा संगठनों का समर्थन प्राप्त था। अमेरिकी सत्ता में ट्रंप की वापसी के बाद यह सबसे बड़ा प्रदर्शन था। इन रैलियों का मकसद सरकारी कर्मचारियों में कटौती, व्यापार शुल्क, अर्थव्यवस्था और नागरिक स्वतंत्रता को खत्म करना और मानवाधिकार जैसे मुद्दों पर ट्रंप की सरकार को घेरना था।

Donald Trump

शांतिपूर्ण रहा विरोध प्रदर्शन, नहीं हुई किसी की भी गिरफ्तारी

ये विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे और किसी की गिरफ्तारी की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं आई। वाशिंगटन, न्यूयॉर्क, ह्यूस्टन, फ्लोरिडा, कोलोराडो और लॉस एंजिल्स सहित अन्य स्थानों पर हजारों की संख्या में लोगों ने रैली निकाली। न्यूयॉर्क की 43 वर्षीय पेंटर शाइना केसनर ने रैली के दौरान कहा, ''मैं बहुत गुस्से में हूं, मैं बहुत गुस्से में हूं। विशेषाधिकार प्राप्त, कथित श्वेत बलात्कारियों का एक समूह हमारे देश को नियंत्रित कर रहा है। यह बहुत अच्छा नहीं है।"

नेशनल मॉल रैली में, मानवाधिकार अभियान के अध्यक्ष केली रॉबिन्सन ने LGBTQ समुदाय के साथ सरकार की आलोचना की। कांग्रेस के कई डेमोक्रेटिक सदस्यों ने भी रैली को संबोधित किया। मानवाधिकार अभियान के अध्यक्ष केली रॉबिन्सन ने कहा,

"हम जो हमले देख रहे हैं, वे सिर्फ राजनीतिक नहीं हैं, वे व्यक्तिगत हैं। वे हमारी किताबों पर प्रतिबंध लगाने, एचआईवी रोकथाम निधि में कटौती करने और हमारे डॉक्टरों, हमारे शिक्षकों, हमारे परिवारों और हमारे जीवन को अपराधी बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वे हमारे देश को तोड़ रहे हैं।''

प्रदर्शन कर रहे 64 वर्षीय डायने कोलिफ्राथ ने कहा,

"हमारे पास लगभग 100 लोग हैं जो न्यू हैम्पशायर से बस और वैन से इस अपमानजनक सरकार के खिलाफ विरोध करने आए हैं। इस सरकार की वजह से हम दुनिया भर में अपने सहयोगियों को खो रहे हैं, और यहां घर पर लोगों को तबाह कर रहे हैं। वे हमारी सरकार को खत्म कर रहे हैं।"

यूरोपीय शहरों में भी ट्रंप के खिलाफ रैली

कोलोराडो के डेनवर में प्रदर्शनकारियों की एक बड़ी भीड़ में से एक व्यक्ति ने प्लेकार्ड में लिखा था, ''अमेरिका में कोई भी राजा नहीं है''। ट्रंप के खिलाफ रैली कुछ यूरोपीय शहरों में भी निकाली गई। अमेरिकी-ब्रिटिश नागरिक लिज चैंबरलिन ने लंदन की एक रैली में एएफपी को बताया, "अमेरिका में जो हो रहा है, वह हर किसी की समस्या है। यह आर्थिक पागलपन है... वह हमें वैश्विक मंदी में धकेलने जा रहा है।''

बर्लिन में 70 वर्षीय सेवानिवृत्त सुज़न फेस्ट ने कहा कि ट्रंप ने "एक संवैधानिक संकट" पैदा किया है। उन्होंने कहा, "वह आदमी पागल है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+