सादिक खान के बाद स्‍कॉटलैंड के हमजा खबरों में लेकिन क्‍यों

एडिनबर्ग। लंदन के पहले मुसलमान मेयर सादिक खान के बाद अब पाकिस्तानी मूल के एक और राजनेता खबरों में हैं। स्‍कॉटलैंड के सांसद हमजा युसूफ ने उर्दू में शपथ लेकर सुर्खियां बटोरी हैं।

स्‍कॉटिश संसद में उर्दू

स्‍कॉटलैंड की संसद में पिछले दिनों कुछ नए अंदाज में लोगों को उर्दू भाषा सुनने को मिली जब पाकिस्तानी मूल के हमजा युसूफ ने स्कॉटिश सांसद के रूप में शपथ ली। युसूफ स्कॉटलैंड के शहर ग्लास्गो से चुनाव जीत कर स्कॉटिश संसद में पहुंचे हैं।शपथ समारोह के लिए वे स्कॉटलैंड की पारंपरिक पोशाक किल्ट पहन कर संसद पहुंचे। पहले उन्होंने अंग्रेजी में शपथ ली और उसके बाद अपनी मातृभाषा उर्दू में।

तारीफ भी और आलोचना भी

जहां एक तरफ इसके लिए हमजा की तारीफ हुई, तो वहीं दूसरी ओर उनकी जमकर आलोचना भी की गई। ट्विटर पर कई लोगों ने युसूफ के सांसद बन जाने के बाद यूरोप में कट्टरपंथी इस्लाम के दबदबे का डर जाहिर किया। युसूफ के परिवार की तस्वीर पर भी कई टिप्पणियां हुईं, जिसमें उनके परिवार की महिलाओं को हिजाब पहने देखा जा सकता है। लेकिन युसूफ ने इन कमेंट्स को मजाक में उड़ा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+