तस्वीरें: जब मंदिर पहुंचे लंदन के मेयर सादिक खान
लंदन। लंदन के पहले मुसलमान मेयर क तौर पर सादिक खान इस समय न सिर्फ ब्रिटेन बल्कि पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब इन्हीं सुर्खियों में एक और किस्सा जुड़ गया है और वह सादिक खान के लंदन के मशहूर हिंदु मंदिर में जाने का।
पिछले दिनों सादिक खान लंदन के नियासदेन में स्थित मशहूर श्री स्वामीनारायण के मंदिर में पहुंचे। मेयर सादिक की इस मंदिर में जाने और यहां पर पूजा करने की तस्वीरें इस समय वायरल हो गई हैं।
सादिक खान के पिता एक बस ड्राइवर थे
पाकिस्तान से आकर लंदन में बसे सादिक खान के पिता एक बस ड्राइवर थे। ऐसे में वह पिछले दिनों लंदन के मेयर चुने गए तो उनके साथ एक नया इतिहास जुड़ गया। सादिक की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं वह दरअसल उनके चुनाव जीतने से पहले की हैं।
ब्रिटेन की राजनीति में एक नया इतिहास
सादिक खान ने जैक गोल्डस्मिथ को हराकर सात मई को ब्रिटेन की राजनीीति में एक नया इतिहास लिख डाला था। सादिक न सिर्फ पहले मुसलमान मेयर बने बल्कि वह पहले ऐसे अप्रवासी भी बने जिन्होंने रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल की।
तस्वीरें: जब मंदिर पहुंचे लंदन के मेयर सादिक खान













Click it and Unblock the Notifications