Israeli Hostages Released List: गाजा में 738 दिनों की कैद, 20 लोग जिंदा इजरायल लौटे, अब क्या होगा इनके साथ?
Hamas Released Israeli Hostages News Hindi: भारत में दीपों का पर्व 20 अक्टूबर को है, लेकिन इजरायल वासियों के लिए सोमवार (13 अक्टूबर 2025) को ही यह उत्सव आ गया। क्योंकि, दो साल से ज्यादा (738 दिन) गाजा की कैद में बिताने के बाद हमास ने सभी 20 जीवित इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया। ये रिहाई ट्रंप-ब्रोकर सौदे के पहले फेज का हिस्सा है, जो 9 अक्टूबर 2025 को लागू हुआ।
हमास ने 7 और 13 के दो बैच में बंधकों को रेड क्रॉस (संगठन) को सौंपा, जो इजरायली सेना (IDF) के हवाले हो गए। इजरायल ने बदले में 250 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया। अपनों के इंतजार में इजरायल के तेल अवीव के 'होस्टेज स्क्वायर' पर 65,000 लोग टकटकी लगाए नजर आए। बंधक अस्पताल पहुंचे, जहां परिवारों से मिले। अब सवाल - इन बंधकों का क्या होगा? आइए, जानते हैं पूरी कहानी...

Israeli Hostages Released List Hindi: रिहाई का क्रम: 20 जीवित बंधक, 28 शव सौंपे जाएंगे
- पहला बैच (13 अक्टूबर) सुबह 11:50 (इजरायली स्थानीय वक्त): 7 बंधक - ओमरी मीरान (48, नाहल ओज किबुट्ज से), एतान मोर, एलन ओहेल, जिव बर्मन (28), गली बर्मन (28, जुड़वां भाई), गाय गिल्बोआ-दलाल, ओमरी मीरान। IDF हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाए गए।
- दूसरा बैच (13 अक्टूबर) दोपहर 02:25 (इजरायली स्थानीय वक्त): 13 बंधक - मतान अंगरेस्ट (22, IDF सैनिक), मैक्सिम हर्किन, सेगेव कालफॉन, योसेफ-चैम ओहाना, निम्रोद कोहेन (20), अविनातन ओर, एव्याटर डेविड, एतान हॉर्न, डेविड कुनियो (35), एरियल कुनियो (28, भाई), एल्काना बोहबोट, बार कुपरश्टाइन, रोम ब्रास्लावस्की। दक्षिणी इजरायल के स्वागत केंद्र में परिवारों से मिले।
हमास ने कहा, '20 जीवित बंधक रिहा। 28 मृत शव (7 अक्टूबर 2023 हमले में मारे गए) सौंपेंगे।' इजरायल ने 250 लॉन्ग-टर्म फिलिस्तीनी कैदियों और 1,700 डिटेनीज को रिहा किया।
Operation Returning Home: भावुक पुनर्मिलन- 'पूरे देश की जीत'
तेल अवीव के होस्टेज स्क्वायर पर 65,000 लोग इंतजार में। IDF ने लाइव फुटेज शेयर की। ओमरी मीरान 700 से ज्यादा दर्दनाक दिनों के बाद, बच्चों रोनी-अल्मा से मिला। ओमरी ने कहा-'ये पूरे इजरायल की जीत।' मतान अंगरेस्ट के परिवार ने- 'ट्रंप-टीम का धन्यवाद। युद्ध जारी रखें।'

अब क्या होगा बंधकों के साथ? रिहाई के बाद चुनौतियां
- मेडिकल केयर: IDF और ISA ने प्रारंभिक चेकअप किया। शेबा मेडिकल सेंटर, सोरका में PTSD, कुपोषण, चोटों का इलाज।
- मानसिक स्वास्थ्य: 738 दिनों की कैद से ट्रॉमा। थेरेपी, काउंसलिंग। परिवारों के साथ रीयूनियन।
- सुरक्षा: IDF ने गोपनीयता का अनुरोध। बंधक IDF कमांडर्स को सलामी देकर घर लौटे।

- फ्यूचर: सौदे के दूसरे फेज में हमास डिसआर्म, गाजा गवर्नेंस। बंधक 'सम्पूर्ण रिकवरी' की प्रतीक्षा।
- पूछताछ: मेडिकल ट्रिटमेंट के बाद सभी से पूछताछ हो सकती है। इजरायली सरकार जानेगी- 'कैसे इन्हें रखा गया? क्या-क्या हुआ?'
Trump-Netanyahu का ऐलान: 'स्वर्ण युग की शुरुआत'
ट्रंप ने कनेसेट में कहा- 'ट्रंप-नेतन्याहू साझेदारी से ये दिन आया। मध्य पूर्व का स्वर्ण युग।' नेतन्याहू ने कहा- 'ट्रंप को नोबेल मिलना चाहिए।' सौदा- 72 घंटे में सभी बंधक रिहा, IDF पार्शल विदड्रॉल।
What Is Hamas: हमास क्या है?
हमास (Harakat al-Muqawama al-Islamiya) फिलिस्तीन का इस्लामिक रेसिस्टेंस मूवमेंट है। 1987 में मुस्लिम ब्रदरहुड की फिलिस्तीनी शाखा से बना। राजनीतिक-सामाजिक आंदोलन से मिलिटेंट ग्रुप। 7 अक्टूबर 2023 हमले से युद्ध शुरू हुए थे।
738 दिनों की कैद के बाद 20 बंधकों की रिहाई इजरायल की 'जीत'। लेकिन 28 मृत शव और गाजा का भविष्य अनिश्चित। ट्रंप का सौदा शांति लाएगा? अपडेट्स के लिए बने रहें...
ये भी पढ़ें- Israel Hamas War: बंधकों की वापसी का 'सीक्रेट मैप' क्या? जानें 72 घंटों में रिहाई का हमास का पूरा 'प्लान-A'












Click it and Unblock the Notifications