‘हमास ने इजराइल पर किया आतंकवादी हमला’, फिलिस्तीन को लेकर विदेश मंत्रालय ने क्या कह दिया?

इजराइल और हमास के बीच जारी जंग के बीच भारत के विदेश मंत्रालय ने बड़ा बयान दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि इस जंग को लेकर भारत का रुख बिल्कुल साफ है, हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले का एक आतंकवादी हमला था।

अरिंदम बागची ने गुरुवार को साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जैसा कि कल विदेश मंत्री द्वारा घोषणा की गई थी, इजराइल से वापस आने को इच्छुक हमारे नागरिकों की वापसी की सुविधा के लिए 'ऑपरेशन अजय' शुरू किया गया है। पहली चार्टर उड़ान भारतीय नागरिकों को लेने के लिए आज रात तेल अवीव पहुंचेगी और जिसके कल सुबह भारत लौटने की संभावना है।

India on israel hamas conflict

विदेश मंत्रालय ने फ़िलिस्तीन के मुद्दे पर अपनी घोषित नीति की पुष्टि की। अरिंदम बागची ने कहा कि फिलिस्तीन को लेकर भारत की पॉलिसी लंबे समय से एक ही रही है। भारत हमेशा से बातचीत के माध्यम से आजाद और संप्रभु फिलिस्तीन बनाने की वकालत करता रहा है और अभी भी भारत का यही रुख है।

हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस हमले को हम आतंकवादी हमले के रूप में देख रहे हैं।अरिंदम बागची से जब यह पूछा गया कि क्या भारत, इजरायल को किसी तरह का हथियार देगा?

इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "अभी तक हमें इस तरह की कोई मदद नहीं मांगी गई है, और ना ही हम अभी इस तरह की कोई मदद कर रहे हैं। अभी हमारा फोकस यह है कि जो भारतीय इजराइल में फंसे हैं और भारत आना चाहते हैं उन्हें सुरक्षित भारत लाना है।"

उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल भारतीय नागरिक को वापस लाने के लिए चार्टेड प्लेन का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन जरूरत पड़ने पर सरकार वायु सेना का भी इस्तेमाल कर सकती है। अरिंदम बागची ने यह भी कहा कि पहली फ्लाइट में लगभग 230 नागरिकों को इजरायल से भारत लाया जाएगा।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि अभी लगभग 18 हजार भारतीय इजराइल में हैं। वहां संघर्ष चल रहा है और यह चिंता का विषय है। भारतीयों को हमारे मिशन द्वारा जारी सलाह का पालन करने की सलाह दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+