हमास ने 'चाइनीज हैंग ग्लाइडर्स' की मदद से इजराइल में मचा दी तबाही, जानें कितना खतरनाक है यह

इजराइल और फिलिस्तिनी आतंकी संगठन हमास के बीच भीषण युद्ध लगातार जारी है। इस युद्ध में दोनों तरफ से 5000 लोग मारे जा चुके हैं। दोनों तरफ से कोई झुकने के लिए तैयार नहीं हो रहा है। लेकिन इस युद्ध के बीच कई नए नए खुलासे भी हो रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी संगठन हमास ने इजराइल पर हमला बोलने के लिए चाइनीज हैंग ग्लाइडर्स की मदद ली थी और तबाही मचाकर रख दी। इस बात का दावा इंटरनेशनल प्रेस एसोसिएशन की सदस्य और चीनी नागरिक जेनिफर झेंग ने की है। उन्होंने दावा किया है कि चीन के कुछ नागरिक ने इस बात की पुष्टि कि हुनान प्रांत के झुझोऊ में ये ग्लाइडर्स बनते हैं। जेनिफर ने जब इसकी जांच की तो वह झुझोउ की उस फैक्ट्री की वेबसाइट पर पहुंची, जहां ऐसे ही ग्लाइडर्स की सारी डिटेल्स मौजूद थी।

Chinese Hang Gliders

हमास कमांडर को चीन की सेना से मिल रही ट्रेनिंग
जेनिफर इस बात को लेकर भी दावा किया है कि हमास कमांडर को चीन की सेना से ट्रेनिंग मिल रही है। उन्होंने इस बात का भा दावा किया है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का दफ्तर हमास और ईरान से सीधे संपर्क में है। उन्होंने यह भी बताया कि हमास का कमांडर मोहम्मद दायेफ की ट्रेनिंग चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने कराई है।

हमास कमांडर का ससुराल चीन, इसलिए मिल रही मदद
जेनिफर ने एक और दावा किया है कि हमास कमांडर ने चीनी मुस्लिम महिला से शादी की है। जेनिफर ने कहा कि शी जिनपिंग, हमास कमांडर मोहम्मद दायेफ के बीच संपर्क में बने रहते हैं। उनका दफ्तर CCP पूरी तरह से हमास के समर्थन में खड़े हैं। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि दायेफ ने चीन के शिजियाजहुआंग शहर में मौजूद पीपुल्स लिबरेशन ऑर्मी के ऑर्डनेंस इंजीनियरिंग कॉलेज से ट्रेनिंग ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+