हैथम बिन तारिक अल सईद अब ओमान के नए सुल्तान, रॉयल कोर्ट ने किया नाम का ऐलान
मस्कट। हैथम बिन तारिक अल सईद अब ओमान के नए सुल्तान हैं। वह सुल्तान काबूस बिन सईद अल सईद के चेचेर भाई हैं। बिन सईद का शुक्रवार को 79 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि बिन सईद पेट के कैंसर से पीड़ित थे। ओमान के रॉयल कोर्ट की तरफ से नए सुल्तान के बारे में जानकारी दी गई है। काबूस अल सईद मॉर्डन अरब वर्ल्ड में सबसे लंबे समय तक राज करने वाले सुल्तान थे। उन्होंने करीब 50 साल तक ओमान पर राज किया। रॉयल कोर्ट के दीवान ने सुल्तान काबूस के निधन पर तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।

Recommended Video
सुल्तान काबूत ने नहीं की थी शादी
देश के सरकारी टेलीविजन ने हैथम बिन सईद के नए सुल्तान बनने की घोषणा की। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व सुल्तान काबूस बिन सईद के पत्र को खोला गया। इस पत्र में उन्होंने नए सुल्तान के लिए हैथम बिन सईद को अपनी पसंदीदा बताया था। इसके बाद रॉयल फैमिली की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगाई गई। उन्होंने शनिवार सुबह नए सुल्तान की शपथ ली। काबूस, कुछ दिनों से बीमार थे। उनकी शादी नहीं हुई थी और उनकी कोई संतान या भाई नहीं था। ओमान के संविधान के अनुसार, शाही परिवार को सिंहासन के खाली होने के तीन दिनों के भीतर उत्तराधिकारी का चयन करना अनिवार्य होता है। नए उत्तराधिकारी को शाही परिवार का सदस्य होने के साथ परिपक्व, तर्कसंगत और ओमान के मुस्लिम माता-पिता का वैध पुत्र होना चाहिए।
सुल्तान काबूस ने बताया था नए सुल्तान का नाम
सुल्तान काबूस ने एक पत्र छोड़ा था जिसमें नए सुल्तान के नाम का उल्लेख था। सुल्तान ओमान में सर्वोच्च पद है। वह प्रधानमंत्री, सेना का सुप्रीम कमांडर, रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और विदेश मंत्री जैसी जिम्मेदारियां भी संभालता है। काबूस के व्यक्तित्व को करिश्माई और दूरदर्शी माना जाता था। वह ओमान में काफी लोकप्रिय थे, लेकिन उन्होंने भी विरोधी स्वरों को दबा दिया था। काबूस सन् 1970 में अपने पिता सईद बिन तैमूर का तख्तापलट कर सत्ता पर काबिज हुए थे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications