मोस्ट वांटेड आतंकवादी हाफिज सईद के बेटे के गायब होने की खबर, 'अज्ञात कार सवारों' ने कल शाम किया गायब!

Hafiz Saeed Son Missing: भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी हाफिज सईद के बेटे के गायब होने की खबर आ रही है और सोशल मीडिया पर कुछ विदेशी मीडिया संस्थानों के ट्विटर हैंडल से दावा किया गया है, कि हाफिज सईद का बेटा कमालुद्दीन सईद कल शाम से लापता है।

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है, कि हाफिज सईद का बेटा कमालुद्दीन सईद कल शाम से लापता है और इसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है। टाइम्स अल्जेब्रा नाम के ट्विटर हैंडल से दावा किया गया है, कि कमालुद्दीन सईद लापता हो गया है और उसे अज्ञात लोग अपने साथ ले गये हैं।

Hafiz Saeed son missing

कमालुद्दीन सईद लापता

ट्विटर हैंडल से बिग ब्रेकिंग न्यूज पब्लिश की गई है, जिसमें दावा किया गया है, कि "भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी हाफ़िज़ सईद का एक बेटा कमालुद्दीन सईद कल से लापता है।"

आगे दावा किया गया है, कि "कमालुद्दीन सईद को पेशावर से कुछ अज्ञात कार सवार ले गए हैं। ISI अभी भी उसका पता लगाने में सफल नहीं हुई है और उसका कोई सुराग नहीं है। इस घटना के बाद आईएसआई और अन्य पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन सदमे में हैं।"

वहीं, कुछ और ट्विटर हैंडल से दावा किया गया है, कि हाफिज सईद के बेटे के गायब होने के बाद आतंकी संगठनों और आईएसआई में हड़कंप मच गया है और कमालुद्दीन सईद की तलाशी के लिए आईएसआई ने जमीन आसमान एक कर दिए हैं।

पाकिस्तानी एजेंसियों में हड़कंप इसलिए भी मचा है, क्योंकि पिछले दिनों कई वांटेड आतंकियों की हत्या की गई है, जिसमें भारत के भगोड़े खालिस्तानी आतंकी भी शामिल हैं। वहीं, पिछले साल हाफिज सईद के घर के पास बम धमाका भी हुआ था और पाकिस्तानी एजेंसियों ने दावा किया था, कि हाफिज सईद को मारने की कोशिश की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+