सेना ने किया 13 आतंकियों को ढेर तो बौखलाया हाफिज सईद, बोला- भारत के खिलाफ युद्ध छेड़े पाक

इस्लामाबादः जम्मू कश्मीर में सेना ने रविवार को अलग-अलग जगहों पर 13 आतंकियों को ढेर कर दिया। इससे पाकिस्तान आतंकी हाफिद सईद पूरी तरह बौखला गया है। जमात-उद-दावा प्रमुख ने हाफिज सईद ने इस पर बदला लेने की बात की है। एक वीडियो जारी करके सईद ने पाकिस्तान सरकार से कहा है कि वो भारत के खिलाफ युद्ध की घोषणा करे।

Hafiz Saeed wants Pakistan to declare war against India

वीडियो में आतंकी सईद पाकिस्तान सरकार पर दबाव डालता हुआ दिख रहा है। सईद ने कहा है कि सरकार सभी मंचों पर भारतीय सेना द्वारा कश्मीरियों के खिलाफ अत्याचारों के मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाना चाहिए।

सईद की बौखलाहट भी दिखी, सईद का कहना था कि पूरी दुनिया ने कश्मीर के युवाओं की ओर आंखे बंद कर रखी हैं कोई भी इस मुद्दे पर बोलने को तैयार नहीं है। साथ ही सईद ने कहा कि वो इस पर दुनिया की चुप्पी के बारे में चिंतित नहीं है, हालांकि पाकिस्तान की सरकार की निष्क्रियता ने सईद ने निराशा जाहिर की।

सईद ने कहा कि सभी काम छोड़ दें, कश्मीरी आत्म-प्रक्षेपण के लिए सही समय नहीं है, वे पाकिस्तान को बुला रहे हैं, वे पाकिस्तान की ओर देख रहे हैं। सईद ने कश्मीर में हुर्रियत नेताओं द्वारा बुलाए गए दो दिवसीय बंद का समर्थन करने के लिए लोगों से अपील की।

बता दें, आतंकी हफीज सईद पर अमेरिका ने 10 मिलियन अमरीकी डालर का इनाम घोषित कर रखा है। वो लाहौर में रहकर पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में आतंकवादी कैंप चलाता है। हाल ही में उसने अपनी अलग राजनीतिक पार्टी भी बनाई थी।

यह भी पढ़ें- पत्नी से सहमति के बिना शारीरिक संबंध बनाना रेप नहीं: गुजरात हाईकोर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+