गुरु नानक ने की थी भारत जोड़ो यात्रा, गए थे थाईलैंड, अमेरिका में दिए बयान पर घिरे राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, "मैंने कहीं पढ़ा था कि गुरु नानक जी मक्का, सऊदी अरब गए थे। वो थाईलैंड गए थे, वो श्रीलंका गए थे। ये बड़े लोग हमारे पैदा होने के काफी पहले भारत जोड़ो कर रहे थे।"

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को 10 दिन के लिए की यात्रा के लिए अमेरिका पहुंचे हैं। राहुल गांधी ने बुधवार सैन फ्रांसिस्को में भारतीयों को संबोधित किया और इस दौरान उन्होंने गुरु नानक देव के बारे में एक ऐसा दावा कर दिया, जिसके बाद कई लोग उनकी जानकारी पर सवाल उठा रहे हैं।
राहुल गांधी ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में दिए गए एक भाषण में गुरु नानक देव की यात्राओं का जिक्र करते हुए दावा किया कि वो मक्का, थाईलैंड और श्रीलंका गए थे। राहुल गांधी के भाषण का ये हिस्सा सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है।
इसमें सत्ताधारी पार्टी भाजपा के कई नेता और अन्य सोशल मीडिया यूजर्स राहुल गांधी की जानकारी पर सवाल उठा रहे हैं। दरअसल सैन फ्रांसिस्को में राहुल गांधी का भाषण शुरू होने के कुछ ही देर बाद कुछ लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी थी।
ये लोग एक सिख संगठन से जुड़े थे और खालिस्तान के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान खालिस्तान समर्थकों ने राहुल गांधी के भाषण को रोकते हुए भारत में हुए 1984 के सिख नरसंहार के संबंध में इंदिरा गांधी और गांधी परिवार के खिलाफ नारे लगाए गए।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों के मुताबिक, खालिस्तानियों की नारेबाजी के बीच राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए उन्हें जवाब दिया, कि "नफरत के शहर में मोहब्बत की दुकान।" इस दौरान राहुल गांधी ने अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' का जिक्र किया।
राहुल गांधी ने कहा, "भारत जोड़ो यात्रा एक विचार है, जो आपके दिलों में है। ये एक दूसरे को सम्मान देने के बारे में है और एक दूसरे से लगाव रखने के बारे में है। ये एक दूसरे प्रति हिंसक न होने के बारे में है। गुरुर न दिखाने के बारे में है।"
राहुल गांधी ने इसके बाद गुरु नानक का जिक्र करते हुए कहा, "मैं यहां अपने सिख भाइयों को देख रहा हूं। आपके गुरु नानक जी का पूरा जीवन इसी के लिए था। वो बात थी- विनम्र रहो, स्नेह करो, गुरु नानक जी की तुलना में हम कुछ नहीं चले।"
राहुल गांधी ने आगे कहा, "मैंने कहीं पढ़ा था कि गुरु नानक जी मक्का, सऊदी अरब गए थे। वो थाईलैंड गए थे, वो श्रीलंका गए थे। ये बड़े लोग हमारे पैदा होने के काफी पहले भारत जोड़ो कर रहे थे।"
सिखों के पहले गुरु गुरु नानक देव ने भारत और पश्चिमी एशिया के कई क्षेत्रों का भ्रमण किया था। गुरु नानक देव ने आज के बांग्लादेश और मौजूदा पाकिस्तान के इलाकों की यात्राएं की थी। इसके अलावा ऐसा भी दावा किया जाता है कि वे श्रीलंका, लद्दाख और तिब्बत भी गए थे।
गुरु नाक की चौथी उदासी में उनके मक्का और मदीना की यात्रा का जिक्र मिलता है। गुरु नानक थाइलैंड गए थे, इसका जिक्र कहीं नहीं मिलता। राहुल गांधी के इसी बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोग हमलावर हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications