काबुल धमाका : गुरुद्वारे से 'श्री गुरु ग्रन्थ साहिब' को सुरक्षित निकाला गया
जानकारी के मुताबिक पवित्र ग्रंथ को उसकी पवित्रता और सिद्धांतों के अनुसार बनाए रखने और उसकी पूजा करने के लिए गुरनाम सिंह के निवास पर ले गए।
काबुल, 18 जून : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को एक सिख गुरुद्वारे के पास एक व्यस्त सड़क पर आतंकियों ने सिलसिलेवार बम धमाके किए। इस घटना में दो लोग मारे गए। वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुद्वारे में हुए आतंकी हमले को कायरतापूर्ण करार दिया है। जानकारी के मुताबिक गुरुद्वारे से 'श्री गुरु ग्रन्थ साहिब' को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब सुरक्षित
पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब को काबुल के गुरुद्वारा कर्ते परवान से सुरक्षित रूप से हटा दिया गया है। जहां आज एक आतंकवादी हमला हुआ था। सूत्रों के अनुसार, अफगान सिख गुरुद्वारा के लोग परिसर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सुरक्षित निकालने के लिए घुस गए, जिसमें आग लगा दी गई थी। जानकारी के मुताबिक पवित्र ग्रंथ को उसकी पवित्रता और सिद्धांतों के अनुसार बनाए रखने और उसकी पूजा करने के लिए गुरनाम सिंह के निवास पर ले गए।
अफगानिस्तान के काबुल में गुरुद्वारा कर्ते परवान में कई विस्फोट हुए। हमले के पीछे ISIS खुरासान का हाथ होने का शक है। विदेश मंत्रालय स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सूत्रों के मुताबिक गुरुद्वारे के पूरे परिसर में आग लगा दी गई थी।
भारत ने इसे कायरतापूर्ण करार दिया
वहीं, इस पूरी घटना की भारत ने कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने काबुल के गुरुद्वारे में हुए आतंकी हमले पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, गुरुद्वारा कर्ते परवान पर हुए कायरतापूर्ण हमले की कड़े शब्दों में निंदा करनी चाहिए। हम इस पूरे घटनाक्रम पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। हमारी पहली और सबसे महत्वपूर्ण चिंता समुदाय के कल्याण के लिए है।
काबुल में धमाका
स्थानीय मीडिया ने बताया था कि विस्फोट काबुल के कार्ते परवान इलाके में हुआ। आतंकी हमले के बाद इलाके में अफरा तफरी मची हुई है। कार्ते परवान गुरुद्वारा उसी क्षेत्र में स्थित है। इस घटना में 2 लोग मारे गए हैं।
चीन की स्थानीय समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से कहा, 'हमने स्थानीय समयानुसार सुबह करीब छह बजे कार्ते परवान इलाके में विस्फोट की आवाज सुनी। पहले विस्फोट के लगभग आधे घंटे के बाद दूसरा विस्फोट हुआ। फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। उसने बताया कि सुरक्षा बलों ने एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर दी है।
ये भी पढ़ें : अफगानिस्तान के गुरुद्वारा पर आतंकी हमला, सिलसिलेवार बम धमाकों से दहला काबुल












Click it and Unblock the Notifications