सिंगापुर में खुखरी वाले गोरखाओं के जिम्मे होगी डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग की सुरक्षा
अगले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन की सिंगापुर में मुलाकात होने वाली है। यह मुलाकात काफी एतिहासिक है क्योंकि पहली बार कोई अमेरिकी राष्ट्रपति नॉर्थ कोरिया के नेता से मिलेगा।
सिंगापुर। अगले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन की सिंगापुर में मुलाकात होने वाली है। यह मुलाकात काफी एतिहासिक है क्योंकि पहली बार कोई अमेरिकी राष्ट्रपति नॉर्थ कोरिया के नेता से मिलेगा। इन दोनों को दुनिया में सबसे बहादुर योद्धा मानने वाले गोरखा सैनिक सुरक्षा देंगे। गोरखा नेपाल से आते हैं और इन्हें दुनिया में सबसे ज्यादा बहादुर माना जाता है। हालांकि दोनों नेता अपने साथ सिक्योरिटी टीम को भी लेकर आएंगे।

जहां रुकेंगे ट्रंप वहां होंगे गोरखा
सिंगापुर पुलिस में गोरखा दल भी है और इसी गोरखा दल को अमेरिका-नॉर्थ कोरिया के समिट वाली जगह, सड़कों और होटलों की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। यह जानकारी वीआईपी सिक्योरिटी को समझने वाले डिप्लोमैट्स की ओर से दी गई है। गोरखा सैनिकों की संख्या सिंगापुर में काफी कम है। शनिवार को इन सैनिकों को होटल शांगरी-ला के पास सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद देखा जा सकता था। इस दिन शांगरी-ला डायलॉग का आयोजन हो रहा था और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मटीज भी हिस्सा ले रहे थे। इसके अलावा कई और नेता भी यहां पर मौजूद थे।
खुखरी के साथ करेंगे सुरक्षा
सिंगापुर पुलिस में तैनात गोरखा सैनिकों के पास खास तरह के हथियार हैं जिसमें बेल्जियम में बनी एफएन स्कार कॉम्बेट असॉल्ट राइफल्स से लेकर एक खास तरह की पिस्तौल भी है। सभी तरह के एडवांस्ड हथियारों के अलावा इनके पास खुखरी भी रहती है जिसे गोरखा का खास हथियार माना जाता है। खुखरी एक प्रकार का चाकू होती है और नेपाली परंपरा के मुताबिक माना जाता है कि जब कभी भी खुखरी को निकाला जाए, इसमें खून जरूर लगा होना चाहिए। सिंगापुर के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज के टिम हक्सले कहते हैं कि गोरखा, सिंगापुर के पास एक बहुमूल्य संपदा की तरह है और ये ट्रंप और किम जोंग की मुलाकात का अहम हिस्सा होने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications