Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इस देश में करीब 300 बच्चों का बंदूक की नोक पर अपहरण, राष्ट्रपति ने रेस्क्यू के लिए भेजी सेना

नाइजीरया में हाल के वर्षों में सबसे बड़ा सामूहिक अपहरण की घटना सामने आई है। देश के उत्तर-पश्चिम प्रांत कदुना में एक स्कूल से करीब 300 छात्रों का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया गया है। नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू ने बच्चों के रेस्क्यू के लिए सेना भेजी है।

इन छात्रों को गुरुवार को मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों ने कुरिगा स्कूल से अगवा कर लिया था।एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि छात्र लगभग सुबह असेंबली ग्राउंड में प्राथर्ना कर रहे थे तभी मोटरसाइकिलों पर दर्जनों बंदूकधारी स्कूल में घुस आए। इस दौरान छात्रों को बचाने का प्रयास करने वाले एक व्यक्ति की बंदूकधारी चरमपंथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

kidnapping of school children in nigeria

Image: File

नाइजीरिया में सामूहिक अपहरण की एक सप्ताह में ये दूसरी घटना है। नाइजीरिया के हालात बद से बदतर हो चुके हैं। मोटरसाइकिलों पर भारी हथियारों से लैस अपराधी गिरोह फिरौती की तलाश में गांवों और स्कूलों में अपहरण की कई घटना सामने आ चुकी है।

नाइजीरिया की राजधानी के नजदीक स्थित कदुना राज्य में छात्रों को अगवा किए जाने की इस तरह की सबसे भयावह घटनाओं में से एक है। कदुना में स्थानीय सरकारी अधिकारियों ने गुरुवार को स्कूल में अपहरण की पुष्टि की, लेकिन कहा कि वे पुख्ता आंकड़े नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि वे अभी भी पता लगा रहे हैं कि कितने बच्चों का अपहरण किया गया है।

चिकुन जिले के जीएसएस कुरिगा स्कूल के शिक्षक सानी अब्दुल्लाही ने कहा कि बच्चों की उम्र 8 से 15 साल के बीच की है। अपहरण की इस घटना के दौरान कुछ कर्मचारी छात्रों के साथ भागने में सफल भी रहे।

अब्दुल्लाही ने कहा कि उन्हें मिली जानकारी के मुताबिक 187 विद्यार्थियों को मुख्य जूनियर स्कूल से और अन्य 100 को प्राथमिक कक्षाओं से अपहरण किया गया है। वहीं 3 स्थानीय निवासियों ने बताया कि 200 से 280 बच्चों और शिक्षकों का अपहरण कर लिया गया है।

नाइजीरिया पिछले कई सालों से हिंसा की चपेट में हैं। यहां उग्रवादी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे चरमपंथियों के लिए लिए सबसे आसान शिकार हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलावर अगवा करने के बाद बच्चों को जंगल में लेकर चले गए।

नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टिनूबू ने शुक्रवार को सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को "पीड़ितों को तुरंत बचाने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि इन घृणित काम को अंजाम देने वालों को कड़ी से कड़ी से सजा मिले।" राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने कहा कि उन्हें "विश्वास है कि पीड़ितों को बचा लिया जाएगा"।

आपको बता दें कि नाइजीरिया में अपहरण का इससे पहले चर्चित मामला 2014 में हुआ था। अप्रैल 2014 में बोको हराम समूह ने बोर्नो राज्य के चिबोक से 250 से अधिक स्कूली लड़कियों का अपहरण कर लिया था। तब इस घटना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब निंदा हुई थी। इस घटना में लापता हुई कई लड़कियां दस साल बाद भी लापता हैं।

अपहरण गिरोह, जिन्हें डाकू के नाम से जाना जाता है, ने हाल के वर्षों में, विशेषकर उत्तर-पश्चिम में, हजारों लोगों का अपहरण किया है। द गार्जियन में एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए लिखा गया है कि जुलाई 2022 और जून 2023 के बीच, नाइजीरिया में 582 अपहरण की घटनाओं में 3,620 लोगों का अपहरण किया गया है। पिछले साल मई में टीनुबू के सत्ता संभालने के बाद से 4,777 लोगों का अपहरण दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+