न्यूयॉर्क: 'मुझे मारो, मुझे मारो...' चिल्लाते हुए क्रिसमस कॉन्सर्ट में शख्स ने की फायरिंग, पुलिस ने मारी गोली
न्यूयॉर्क: चर्च के बाहर क्रिसमस कॉन्सर्ट में अचानक फायरिंग कर रहा था व्यक्ति, पुलिस ने गोली मारी
न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क (New York) के एक चर्च के बाहर रविवार (13 दिसंबर) को कैरोल-सिंगिंग (Carol-Singing) देखने के लिए काफी भीड़ जुटी थी। जिसमें एक शख्स अचानक फायरिंग करने लगा था। पुलिस ने समझदारी के साथ फायरिंग करने वाले एक व्यक्ति को गोली मार दी। फायरिंग करने वाले एक व्यक्ति फिलहार गंभीर रूप से घायल है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक वहां अन्य लोगों को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है। न्यूयॉर्क पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, आरोपी के फायरिंग करने के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। आरोपी गंभीर रूप से घायल है और हिरासत में है।

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, घटना की गवाह मार्था स्टॉली ने बताया कि पुलसि ने शख्स को गोली तब चलाई, जब वो शख्स आठ से दस राउंड फायरिंग कर चुका था। उन्होंने कहा, फायरिंग करने वाला शख्स बिना किसी को निशाना बनाए गोलियां चला रहा था। वह व्यक्ति बार-बार चिल्ला रहा था, मुझे गोली मारो, मुझे मार डालो।












Click it and Unblock the Notifications