गुजरात चुनाव: 'मोदी की पाकिस्तान वाली अजीबोगरीब कहानी का कोई सिर-पैर नहीं'
इस्लामाबाद। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के साथ प्राइवेट डिनर में शिरकत करने वाले पाकिस्तान के पूर्व मिनिस्टर खुर्शीद कसूरी ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी बिल्कुल ही बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। खर्शीद कसूरी ने कहा कि गुजरात चुनाव में जानबूझकर पाकिस्तान को घसीटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी की इस अजीबोगरीब कहानी कोई सिर और पैर नहीं है।

पाकिस्तान के समा न्यूज चैनल को दिए एक इंटरव्यू में खुर्शीद कसूरी ने कहा कि मैं मोदी के आरोपों से दंग रह गया हूं। उन्होंने कहा कि मैं भारत डिनर के लिए गया था और मैंने सुना है कि मोदी कह रहे हैं कि हमने वहां कोई षड़यंत्र रचा है। खुर्शीद ने कहा कि उस डिनर में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व उप प्रधानमंत्री हामिद अंसारी, पूर्व आर्मी चीफ दीपक कपूर, चार अन्य विदेश सचिव और पाकिस्तान में पूर्व भारतीय राजदूत के साथ-साथ सैन्य विशेषज्ञ भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि क्या वो सभी पाकिस्तानी षड़यंत्र का हिस्सा थे? खुर्शीद ने कहा कि मोदी की गढ़ी स्टोरी में कोई आधार नहीं है।
पीएम मोदी के इस आरोप के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। मोदी के इस आरोप के बाद पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने गलत आरोप और झूठी अफवाह फैलाने के लिए मोदी से माफी मांगने को कहा है।
खुर्शीद कसूरी ने कहा कि पीएम मोदी इस तरह के बयान देकर वोट हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि चुनाव के खातिर सब कुछ स्वीकार कर लेंगे। खुर्शीद ने कहा कि मोदी को लगता है कि पाकिस्तान के ऐंगल से वोट पा लेंगे अगर ऐसा ही है तो फिर यह दुर्भाग्यपूर्ण है। कसूरी ने साथ में यह भी कहा कि उन्होंने तो हाल ही में रॉ (RAW) के पूर्व अधिकारियों से भी मुलाकात की थी।












Click it and Unblock the Notifications