कब्रों में चोरी, मुर्दों के कफन और जेवरात लेकर भाग गए चोर
नयी दिल्ली। आज के वक्त में ना तो इंसान सुरक्षित है और न ही मुर्दे। जी हां सियरा लियोन में मुर्दे कब्र में सुरक्षित नहीं हैं। कब्र में भी चोरी हो रही हैं। लुटेरे मुर्दों के कफन और जेवरात चुरा रहे हैं। ये मामला सियरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन में सामने आई हैं। कॉलगर्ल बनने के लिए किस कदर मजबूर हैं विदेशी लड़कियां

जहां चोरों ने कुदाली और हथौड़ों से कब्रें खोदकर कफन और जेवर चुरा लिए। कब्र में चोरी की बढ़ती वारदात को देखते हुए कब्रिस्तानों में सुरक्षा के नए उपाय किए जा रहे हैं। चोरों ने कई बार तो महंगे महोगनी और महंगी पॉलिश वाले ताबुतों से शव निकालकर इन ताबुतों को भी चुरा लिया।
फ्रीटाउन सिटी काउंसिल के बयान के मुताबिक पिछले 2 महीनों में यहां के 3 कब्रिस्तानों में लगभग 250 कब्रों को चोरों ने अपना निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जिन कब्रिस्तानों को निशाना बनाया गया है, उनमें से एक किंगटम में 6000 से ज्यादा कब्रें थीं। अब ऐसे में शबर के कब्रिस्तानों को 24 घंटे सुरक्षा देने पर विचार किया जा रहा है। सशस्त्र पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। लोगों ने इस कदम की सराहना की है।












Click it and Unblock the Notifications