Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

"मिया खलीफा होश में आओ" पर गूगल ट्रांसलेट हुआ फेल, बना मजाक

मिया खलीफा के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में लगाए गये बैनर पोस्टर ने प्रदर्शनकारियों की जगहंसाई करा दी। 'मिया खलीफा होश में आओ' को गुगल ट्रांसलेट सही ट्रांसलेट नहीं कर पाया।

Miya Khalifa Google Translate: नई दिल्ली: पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा (Mia Khalifa) ने जैसे ही भारत में चल रहे किसानों के प्रदर्शन (Farmer Protest) में ट्वीट किया, ठीक वैसे ही मिया खलीफा के खिलाफ भारत में प्रदर्शन शुरू हो गया। प्रदर्शनकारियों ने मिया खलीफा से भारत के अंदरूरी मामलों में दखलअंदाजी नहीं करने की नसीहत देनी शुरू कर दी। मगर, प्रदर्शनकारियों के हाथ में जो बैनर था, उसने उन्हें धोखा दे दिया। और इन बैनर्स को देख मिया खलीफा ने फिर से ट्वीट किया है।

MIA TWEET

'Mia Khalifa Regain Consciousness'

दरअसल, मिया खलीफा, ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ भारत में कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली में उनके खिलाफ FIR भी दर्ज की जा चुकी है। लेकिन, असली कांड तब हो गया जब मिया खलीफा के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा था। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी 'मिया खलीफा होश में आओ' कहना चाहते थे और मिया खलीफा इसे समझे, लिहाजा उसे गुगल ट्रांसलेट में ट्रांसलेट किया गया। मगर, कांड तब हुआ जब गुगल ने 'मिया खलीफा होश में आओ' का ट्रांसलेट किया। गुगल ट्रांसलेट ने 'मिया खलीफा होश में आओ' का ट्रांसलेट किया 'Mia Khalifa Regains Consciousness' जिसका मतलब किसान जो मैसेज देना चाहते हैं, वो नहीं होता है।

Recommended Video

    Farmers Protest का समर्थन कर चर्चा में आई Mia Khalifa, जानिए उनके बारे में | वनइडिया हिंदी
    MIA TWEET

    मिया खलीफा ने लिए मजे

    मिया खलीफा के साथ साथ लोग ग्रेटा थनबर्ग और रिहाना के खिलाफ भी प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हाथों में बैनर पोस्टर ले रखा था। भारतीय किसानों के समर्थन में ट्वीट करने वाली मिया खलीफा ने अपने खिलाफ हो रहे इन प्रदर्शन में बैनर को देख तंज कस दिया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों के बैनर की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा 'हां, मैं होश में आ चुकी हूं और आपकी इस चिंता के लिए आपको धन्यवाद देती हूं। फिर भी मैं किसानों के साथ खड़ी हूं'
    मिया खलीफा के साथ साथ प्रदर्शनकारियों के हाथों में ग्रेटा थनबर्ग और रिहाना को लेकर भी पोस्टर था। उन पोस्टर्स में भी लिखा था 'Greta Thunberg regains consciousness' और 'Singer Rihanaa regains consciousness'। माना जा रहा है कि प्रदर्शनकारी 'मिया खलीफा होश में आओ' मतलब 'Mia Khalifa come to your senses' लिखना चाह रहे थे मगर गुगल ट्रांसलेट इसे लिखने में फेल साबित हो गया और प्रदर्शनकारियों का मजाक बन गया।

    मिया खलीफा ने किया था किसानों का समर्थन

    दो दिन पहले मिया खलीफा ने किसानों के समर्थन में दो Tweet किए थे। पहले ट्वीट में उन्होंने आंदोलन में शामिल बुजुर्ग महिलाओं की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें लहराए जा रहे पोस्टर पर लिखा है - 'किसानों की हत्या करना बंद करो'। साथ ही उन्होंने लिखा है कि 'मानवाधिकार उल्लंघनों पर ये चल क्या रहा है?, नई दिल्ली के आसपास के इलाकों में इंटरनेट काट दिया है?! इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि 'पेड एक्टर्स...मुझे उम्मीद है कि पुरस्कारों के मौसम में उनकी अनदेखी कतई नहीं की जाएगी, मैं किसानों के साथ हूं...#FarmersProtest'। मिया खलीफा, रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग के ट्विट के खिलाफ भारत का एक बड़ा तबका खड़ा हो गया है, जो इन ट्वीट्स को भारत के अंदरूनी मामलों में दखलअंदाजी बता रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+