अपने 23वें जन्मदिन के मौके पर गूगल ने खुद को समर्पित किया खास डूडल
नई दिल्ली, 27 सितंबर। इंटरनेट पर सर्च इंजिन की बात करें तो गूगल सबस लोकप्रिय इंजन है। दुनियाभर में करोड़ो लोग इस सर्च इंजन का इस्तेमाल करत हैं। आज गूगल सर्च इंजन की शुरुआत के 23 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर गूगल ने सर्च इंजन पर खुद के 23वें जन्मदिन के मौके पर डूडल बनाया है। जिसमे एनिमेटेड केक और कैंडल बना हुआ है। सर्च इंजन में गूगल को खास तौर पर लिखा गया। गूगल के एल की जगह केक बना है, जिसमे कैंडल चल रही है और इसके ऊपर 23 लिखा हुआ है। आज का गूगल डूडल एक एनिमेटेड फीचर है जिसे कंपनी ने अपने 23 जन्मदिन पर तैयार किया है।

हालांकि गूगल की बात करें तो तकनीकी तौर पर इसकी शुरुआत 4 सितंबर 1998 में हुई थी। लेकिन शुरुआत के साल 7 साल तक कंपनी ने 4 सितंबर को ही अपना जन्मदिन मनाया, लेकिन बाद में कंपनी की ओर से फैसला लिया गया कि वह 27 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाएगी क्योंकि इस दिन कंपनी ने गूगल सर्च इंजन पर सर्च पेज के रिकॉर्ड आंकड़े को हासिल किया था।
डूडल के इतिहास की बात कें तो इसकी शुरुआत 1998 में हुई थी। गूगल का पहला डूडल नेवाडा में ब्लैक रॉक सिटी में बर्निंग मैन का था जोकि काफी लंबे समय तक चला था। गूगल कंपनी की स्थापना सर्गी ब्रिन और लैरी पेज ने की थी, जिसे आज दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले सर्च इंजन के तौर पर जाना जाता है। लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने जब गूगल की स्थापना की थी तो इसका नाम बैकरब रखा था। कंपनी के मौजूदा सीईओ सुंदर पिचई हैं। पिचई कंपनी के साथ 24 अक्टूबर 2015 में जुड़े थे। कंपनी ने अल्फाबेट इंक की स्थापना 3 दिसंबर 2019 को की थी और पिचई इसके सीईओ बने थे।












Click it and Unblock the Notifications