खुशखबरी! कोरोना काल में भी मिलेगा अमेरिका का वीजा, H-1B करा सकेंगे रिन्यू
नई दिल्ली। संयुक्त राज्य अमेरिका में नवंबर में होने वाला राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासत गरम है। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने अमेरिका में नौकरी और पढ़ाई करने वाले भारतीयों को बड़ी राहत दी है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा घोषित आप्रवासन प्रतिबंध के तहत आने वाले H-1B और L-1 वीजा के नवीकरण सहित कुछ वीजा श्रेणियों के लिए ड्रॉप बॉक्स आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

बता दें कि अमेरिका में काम करने वाले भारतीय मूल के लोगों के लिए यह अच्छी खबर है। बता दें कि 22 जून को डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा को सस्पेंड कर दिया था, ट्रंप सरकार ने 24 जून से ही इस आदेश को लागू कर दिया था, जोकि इस वर्ष के अंत तक लागू रहेगा। महामारी के बीच अमेरिकी नौकरियों की रक्षा के लिए यह कदम उठाया गया था। शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार H-1B और L-1 कर्मचारी जो पहले के संगठन में एक ही भूमिका के लिए आवेदन कर रहे हैं, संशोधित दिशानिर्देशों के तहत आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। अन्य आवेदक जो एक निश्चित मानदंडों को पूरा करते हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाब: 7 दिनों के लिए क्वारनटीन होंगे सीएम अमरिंदर सिंह, कोरोना पॉजिटिव विधायकों से मिले थे
नोटिफिकेशन में कहा गया कि अमेरिकी दूतावास एफ, एम और जे वीजा के नवीकरण के लिए नए आवेदन भी स्वीकार करेगा। इसके आलावा छात्र वीजा आवेदनों को संसाधित करने की प्राथमिकता अधिक रहेगी। जानकारी के मुताबिक दूतावास ने अगस्त के मध्य से आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। वर्तमान में नियमित अप्रवासी और गैर-आप्रवासी वीजा प्रसंस्करण अभी भी उपलब्ध नहीं है। बता दें कि कनाडा ने भी इस साल देश में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए एक गाइडलाइन जारी किया था। आव्रजन, शरणार्थी और नागरिकता कनाडा (आईआरसीसी) ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय छात्र अब देश के बाहर से 30 अप्रैल, 2021 तक ऑनलाइन अध्ययन कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications