Mali Gold Mine Collapse: अफ्रीकी देश माली में बड़ा हादसा, सोने की खदान ढही, कम से कम 73 लोगों की मौत
अफ्रीकी देश माली में एक बार फिर से बड़ा हादसा हुआ है। सोने की खदान धंसने से कम से कम 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इस इलाके में 200 से अधिक खदानें हैं। हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था, जिसे अब बंद कर दिया गया है।
दुर्घटना में मरने वाले लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। माली की सरकार ने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना जताई है। दक्षिण-पश्चिमी शहर कंगबा में सोने की खदानों के एक अधिकारी और स्थानीय पार्षद उमर सिदीबे ने एएफपी समाचार एजेंसी को मरने वालों की संख्या की पुष्टि की।

उमर सिदीबे ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि घटना की शुरुआत एक शोर के साथ हुई थी। अभी श्रमिकों की तलाश जारी है। फिलहाल खदान से 73 शवों को बाहर निकाला गया है। अभी तक पता नहीं चल पाया है कि खदान ढहने का कारण क्या था।
माली में सोने के उत्पादन के लिए जाना जाता है। माली में लैंडस्लाइड के कारण खदानों का धंसना आम है। लेकिन इतनी बड़ी तादाद में मौतें लंबे समय बाद हुई है। यहां खदानों में काम करने वाले मजदूरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
सरकार ने खनन स्थलों के पास रहने वाले समुदायों और सोने की खदान में काम करने वाले लोगों से ईमानदारी के साथ सुरक्षा मानकों को पूरा करने की अपील की है और निश्चित क्षेत्र में ही खनन करने की सलाह दी है।
अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रशासन के अनुसार, "सोना अब तक माली का सबसे महत्वपूर्ण निर्यात वाला आइटम है। साल 2021 में देश से कुल निर्यात का 80 प्रतिशत मात्र सोना रहा है।" यह भी बताया गया कि दो मिलियन (20 लाख) से अधिक लोग या माली की 10% से अधिक आबादी आय के लिए माइनिंग क्षेत्र पर निर्भर है।












Click it and Unblock the Notifications