तालिबान राज में अफगानिस्तान में घटा आतंकवाद, पाकिस्तान के लिए बना भस्मासुर, जानिए भारत की स्थिति?

पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं में भारी इजाफा हुआ है और हिलेरी क्लिंटन की उस भविष्यवाणी को सच कर रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था, 'अगर आप घर में सांप पालेंगे, तो वो पलटकर आपको भी काटेगा।'

Global Terrorism Index

Global Terrorism Index: जियो पॉलिटिक्स में अगर पिछले कुछ दशकों में सबसे ज्यादा बहस किसी मुद्दे पर हुई है, तो वो है आतंकवाद और 10वें ग्लोबल टेरेरिज्म इंडेक्स (GTI) की रिपोर्ट में पूरी दुनिया में आतंकवाद की मौजूदा स्थिति पर रिपोर्ट पेश की गई है। ग्लोबल टेरेरिज्म इंडेक्स की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है, कि अफगानिस्तान में आतंकवाद अभी भी दुनिया में सबसे ज्यादा है, हालांकि आतंकवादी मामलों में भारी कमी आई है। ग्लोबल टेरेरिज्म इंडेक्स में कहा गया है, कि अफगानिस्तान में आतंकी हमलों में 75 प्रतिशत की कमी आई है, जबकि आतंकी हमलों में होने वाली मौतों में 58 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

आतंकवाद पर ग्लोबल टेरेरिज्म इंडेक्स

हालांकि, आतंकी घटनाओं में भारी कमी होने के बाद भी अफगानिस्तान लगातार चौथे साल आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। वहीं, रिपोर्ट ने जोर देकर कहा गया है, कि अफगानिस्तान से जो आंकड़े लिए गये हैं, उनमें "राज्य दमन और स्टेट एक्टर्स द्वारा हिंसा के कृत्यों को शामिल नहीं किया गया है और इस तरह, तालिबान ने जिन आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया है, उन्हें अब रिपोर्ट के दायरे में शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि उन्होंने सरकार पर नियंत्रण कर लिया है।" ग्लोबल टेरेरिज्म इंडेक्स में भारत का स्थान 13वां है, जो पिछले वर्ष की तुलना में मामूली कमी को दर्शाता है। इंडेक्स पर सबसे बुरी तरह प्रभावित 25 देशों में शामिल होने के बावजूद, भारत के लोगों ने अब अपनी दैनिक सुरक्षा के लिए आतंकवाद और युद्ध को अपने सबसे बड़े खतरे के तौर पर मानना बंद कर दिया है। यानि, रिपोर्ट से पता चलता है, कि आतंकवाद को लेकर लोगों के मन में जो डर पिछले कुछ सालों पहले थी, वो अब काफी कम हो गई है।

Global Terrorism Index

आतंकवाद पर जारी आंकड़े क्या कहते हैं?

GTI के मुताबिक, साल 2022 में अफगानिस्तान में आतंकवादी घटनाओं में 633 लोगों की मौत हुई है, जो पिछले साल 2021 के मुकाबले 866 मौतें कम हैं। वहीं, विश्व स्तर पर, आतंकवाद से होने वाली मौतों में नौ प्रतिशत की गिरावट आई है और साल 2022 में आतंकी घटनाओं में पूरी दुनिया में 6,701 लोगों की मौत हुई है, जो 2015 के मुकाबले 38 प्रतिशत कम है। साल 2015 में पूरी दुनिया में आतंकवाद से सबसे ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। हालांकि, अगर इस लिस्ट से अफगानिस्तान को हटा लिया जाता है, तो फिर 2022 में आतंकवादी घटनाओं में होने वाली मौतों में 4 प्रतिशत का इजाफा हो जाता है।

Global Terrorism Index

Recommended Video

    Mumbai 26/11 हमले की पूरी कहानी | 26/11 Mumbai attack 14th Anniversary | Taj Hotel | वनइंडिया हिंदी

    दक्षिण एशिया में सबसे ज्यादा आतंकवाद

    रिपोर्ट में पाया गया है, कि दक्षिण एशिया, पूरी दुनिया में आतंकवाद से प्रभावित सबसे खराब क्षेत्र बना हुआ है। GTI रिपोर्ट में कहा गया है, कि "इस क्षेत्र में 2022 में आतंकवादी घटनाओं में 1,354 मौतें दर्ज की गईं, जो पिछले साल की तुलना में 30 प्रतिशत कम है। हालांकि, यदि अफगानिस्तान में सुधार को छोड़ दिया जाए, तो आतंकवाद से होने वाली मौतों में 71 प्रतिशत की वृद्धि होती।" रिपोर्ट में कहा गया है, कि पाकिस्तान आतंकवाद से प्रभावित सबसे खराब देश बनने की तरफ बढ़ चला है और 2021 की तुलना में पाकिस्तान में साल 2022 में आतंकी घटनाओं में 120 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है, कि "अफगानिस्तान और पाकिस्तान 2022 में आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित दस देशों में एक हैं। पाकिस्तान में मौतों की संख्या 643 तक पहुंच गई है, जो साल 2021 के मुकाबले 120 प्रतिशत ज्यादा है। 2021 में पाकिस्तान में आतंकवाद से 292 मौतें हुईं थीं। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी, पाकिस्तान में आतंकवाद से हुई सबसे ज्यादा मौतों के लिए जम्मेदार संगठन है, लिहाजा बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी, दुनिया में काफी तेजी से आगे बढ़ने वाला आतंकवादी ग्रुप बन गया है।

    दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन कौन?

    GTI रिपोर्ट में कहा गया है, कि "साल 2022 में दुनिया के सबसे घातक आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (IS) और उसके सहयोगी संगठन थे, इसके बाद अल-शबाब, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और जमात नुसरत अल-इस्लाम वाल मुस्लिमीन (JNIM) सबसे खतरनाक आतंकी संगठनों में शामिल हैं।" रिपोर्ट में ये भी कहा गया है, कि "इस्लामिक स्टेट, लगातार आठवें साल वैश्विक स्तर पर सबसे घातक आतंकवादी समूह बना हुआ है, जिसने 2022 में किसी भी समूह की तुलना में सबसे अधिक हमले किए हैं और सबसे ज्यादा लोगों को मारा है। इस्लामिक स्टेट - सिनाई प्रांत (ISS) और इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका (ISWA) के आतंकी हमलों में 16 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, इस्लामिक स्टेट-खुरासान, जो अफगानिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन है, वो अफगानिस्तान में खतरनाक हमले कर रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+