अमेरिका-चीन के बीच व्यापार युद्ध गहराया, वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट, कोविड के बाद सबसे बुरा दौर

Global Stock Markets: अमेरिका और चीन के बीच तेज़ होती व्यापारिक तनातनी ने वैश्विक शेयर बाजारों को हिला कर रख दिया है। कोविड-19 महामारी के बाद पहली बार शेयर बाजारों में इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को दुनियाभर के प्रमुख बाजारों में भारी गिरावट आई जब चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित टैरिफ के जवाब में सभी अमेरिकी उत्पादों पर 34% शुल्क लगाने की घोषणा की।

वॉल स्ट्रीट में भारी गिरावट

  • S&P 500 में शुक्रवार की शुरुआत में 2.7% की गिरावट
  • Dow Jones इंडस्ट्रियल एवरेज 1,000 अंक लुढ़का
  • Nasdaq कंपोज़िट में 3% की गिरावट
  • गुरुवार को भी अमेरिकी बाजारों में 4% से 6% तक की गिरावट दर्ज की गई थी, जो पिछले 5 वर्षों की सबसे बड़ी गिरावट थी

यूरोपीय बाजारों में भी हाहाकार

  • जर्मनी का DAX 5% टूटा
  • फ्रांस का CAC 40 4.2% गिरा
  • ब्रिटेन का FTSE 100 3.8% फिसला

कच्चे तेल की कीमतें 2021 के स्तर से नीचे

तेल की कीमतों में भी जबरदस्त गिरावट आई। 8% तक की गिरावट के साथ कच्चा तेल 2021 के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। विशेषज्ञों को डर है कि यह व्यापार युद्ध वैश्विक मंदी (Recession) को जन्म दे सकता है।

चीन का जवाब: हर अमेरिकी सामान पर 34% टैक्स

चीन ने शुक्रवार सुबह घोषणा की कि 10 अप्रैल से सभी अमेरिकी आयातों पर 34% शुल्क लगाया जाएगा। यह निर्णय ट्रंप द्वारा इस सप्ताह लगाए गए “Liberation Day” टैरिफ के जवाब में लिया गया है। ट्रंप ने भी चीन के उत्पादों पर 34% 'प्रतिशोधात्मक’ टैरिफ लगाया था।

बेहतर नौकरियों के आंकड़े भी नहीं रोक सके गिरावट

हालांकि अमेरिका से आई रोजगार की रिपोर्ट उम्मीद से बेहतर थी, फिर भी इसका बाजार पर कोई सकारात्मक असर नहीं पड़ा। निवेशकों की नजरें पूरी तरह से व्यापार युद्ध और मंदी की आशंका पर टिकी रहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+