Global Population: आज 8 बिलियन हो जाएगी विश्न की आबादी, साल 2023 में भारत हो जाएगा चीन से आगे: UN

Global Population: आज विश्व की आबादी 8 बिलियन हो जाएगी, ये कहना है विश्व जनसंख्या के आंकड़ों पर जारी संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट का, जिसमें दावा किया गया है कि 2030 तक पृथ्वी पर 8.5 बिलियन, 2050 तक 9.7 बिलियन और 2100 तक 10.4 बिलियन करोड़ लोग हो जाएंगे और यही हाल रहा तो साल 2023 में भारत विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा और इस मामले में वो चीन को पीछे छोड़ देगा।

Global Population

यही नहीं तब तक विश्व की आबादी 1080 करोड़ तक पहुंच जाएगी और साल 2050 तक कांगो, मिस्र, इथियोपिया, भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस और तंजानिया में विश्न की लगभग पचास प्रतिशत आबादी निवास कर रही होगी। रिपोर्ट के मुताबिक अब इंसान की औसत उम्र 72.8 वर्ष हो चुकी है जो कि साल 1990 के मुकाबले 2019 तक नौ साल बढ़ी है तो वहीं साल 1950 से अब तक वैश्विक जनसंख्या की विकास दर की गति काफी धीमी हो चुकी है, जो कि अच्छी बात नहीं है।

ग्लोबल वार्मिग का मुद्दा होगा प्रभावित

रिपोर्ट में कहा गया है कि बढ़ती आबादी से अन्य समस्याएं पैदा होंगी, ग्लोबल वार्मिग का मुद्दा इससे प्रभावित होगा और क्लाइमेट चेंज के खतरे के कम करने के साधनों में कमी आएगी। इस रिपोर्ट में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की भी बातें की गई है।

Global Population

विश्व जनसंख्या दिवस

आपको बता दें कि हर साल विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है, इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम में पहली बार 1989 में हुई थी। संयुक्त राष्ट्र लगातार इस बारे में शोध करता रहता है और जब उसे लगता है कि इस मुद्दे पर हर किसी का ध्यान केंद्रित करना जरूरी है तो वो अपनी रिपोर्ट को जारी करता है। जनसंख्या विस्फोट के मद्देनजर ही संयुक्त राष्ट्र ने 15 नवंबर वाली रिपोर्ट जारी की है, जिस पर विश्व के हर देश को खासकर के भारत को गंभीरता से सोचने की जरूरत है।

Global Population

विशेषज्ञों का कहना है कि भारत को अपनी तेजी से बढ़ रही जनसंख्या की दर कम करने के लिए जल्दी कुछ ठोस कदम उठाने होंगे। आपको बता दें कि वर्तमान में भारत की आबादी 1.412 बिलियन है, जबकि चीन की आबादी 1.426 बिलियन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+