हॉलीवुड ऐक्ट्रेस नाया रिवेरा झील से हुईं लापता, 4 साल के बेटे ने बताई डरा देने वाली बात

कैलिफोर्निया। हॉलीवुड एक्ट्रेस नाया रिवेरा को लेकर चौंकाने वाली खबर आ रही है। चार साल के बेटे संग झील में स्विमिंग करने गई मशहूर अभिनेत्री नाया रिवेरा लापता बताईं जा रही हैं। Glee फेम एक्ट्रेस कैलिफोर्निया का लेक पीरू के पास लापता हैं। हालांकि उनके किसी हादसे में डूबे जाने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस को बुधवार को उनकी नाव मिली थी, जिस में उका चार साल का बेटा सो रहा था।

Recommended Video

    Hollywood की मशहूर एक्ट्रेस Naya Rivera झील से हुईं लापता, 4 साल का बेटा मिला अकेला | वनइंडिया हिंदी
    तैरने गई एक्ट्रेस हुई लापता

    तैरने गई एक्ट्रेस हुई लापता

    बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक 33 वर्षीय एक्ट्रेस नाया रिवेरा ने बुधवार की दोपहर कैलिफोर्निया के वेंचुरा काउंटी में लेके पीरू में एक नाव किराए पर ली थी और बच्चे के साथ बोटिंग के लिए गई थी। हालांकि निर्धारित समय बीतने के बाद भी जब वह लौटकर नहीं आईं तब उनकी खोजबीन शुरू हुई तो नाव पर उनका 4 साल का बच्चा अकेले सोता हुआ मिला। नाया रिवेरा के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसकी मां स्विमिंग के लिए पानी में कूदीं लेकिन फिर वह वापस नहीं आ पाई।

    जब नाव तीन घंटे तक नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू हुई

    जब नाव तीन घंटे तक नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू हुई

    पुलिस ने स्टेटमेंट जारी करके बताया है कि उन्हें लेक पीरू से एक कॉल आया था कि एक महिला और उसके बच्चे ने तीन घंटे के लिए एक नाव किराये पर ली थी। लेकिन जब नाव तीन घंटे तक नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू हुई। इस बात की जानकारी वेंचुरा काउंटी के शेरिफ विभाग ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। नाया रिवेरा की झील में हेलीकॉप्टर के जरिए भी तलाश की जा रही है। लेकिन पुलिस नाया रिवेरा को अपनी ओर से मरा हुआ मान रही है।

    बेटे ने पुलिस को बताई यह बात

    बेटे ने पुलिस को बताई यह बात

    आपको बता दें कि नाया रिवेरा ने हॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया है। वह म्यूजिक सीरीज ग्ली से सबसे ज्यादा मशहूर हुई थीं। यह सीरीज, 2009 से 2015 के बीच एयर हुई थी। नाया रिवेरा ने 7 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह अपने बेटे के साथ नजर आ रही हैं। रायन डार्सी से साल 2014 में शादी की थी, हालांकि दोनों साल 2018 में अलग हो गए। इसके बाद से बच्चे की ज्वाइंट कस्टडी दोनों के पास थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+