Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वीडियो बनाने के चक्कर में बर्बाद हुई इस लड़की की जिंदगी, प्रैंक में ब्वॉयफ्रेंड पर चलानी थी गोली

अमेरिका के मिनीसोटा की रहने वाली 20 साल की Monalisa Perez और उनके ब्वॉयफ्रेंड Pedro Ruiz III यूट्यूब पर प्रैंक वीडियो बनाते थे। दोनों ने जून में एक ऐसा प्रैंक वीडियो बनाने के बारे में सोचा जिसने दोनों की जिंदगी हमेशा-हमेशा के लिए बदल दी।

मिनिसोटा। आजकल के युवाओं में प्रैंक वीडियो बनाने का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। यूट्यूब पर ऐसे कई चैनल मिल जाएंगे जिसमें युवा प्रैंक वीडियो बनाते हैं। ऐसे ही एक प्रैंक वीडियो के कारण एक लड़की को जेल हो गई है। युवा प्रैंक वीडियो बना तो लेते हैं लेकिन उससे होने वाले नुकसानों के बारे में नहीं सोचते। 20 साल की इस लड़की को प्रैंक वीडियो में अपने ब्वॉयफ्रेंड पर गोली चलाने के लिए जेल भेजा गया है।

Prank Video

अमेरिका के मिनीसोटा की रहने वाली 20 साल की Monalisa Perez और उनके ब्वॉयफ्रेंड Pedro Ruiz III यूट्यूब पर प्रैंक वीडियो बनाते थे। दोनों ने जून में एक ऐसा प्रैंक वीडियो बनाने के बारे में सोचा जिसने दोनों की जिंदगी हमेशा-हमेशा के लिए बदल दी। Pedro और Monalisa ने तय किया कि वो शूटिंग का एक प्रैंक वीडियो बनाएंगे।

इसके लिए Pedro अपने हाथ में एक मोटी सी किताब लेकर खड़े रहेंगे और Monalisa उनपर गोली चलाएंगी। इस प्रैंक वीडियो के बार में Monalisa ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी बताया था। उन्होंने लिखा था कि ये आइडिया उनका नहीं, बल्कि उनके ब्वॉफ्रेंड का है। दोनों जब ये प्रैंक वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे तो उन्हें इसके खतरे का अंदाजा नहीं था। Monalisa ने जब बंदूक चलाई तो गोली किताब को चीरती हुई Pedro के सीने में जा लगी और उनकी वहीं मौत हो गई।

इसके बाद Monalisa पर Pedro को मारने का केस चला। खबरों के मुताबिक उन्हें तीन महीने की जेल और तीन महीने घर में नजरबंद रहना होगा। उनके Pedro से दो बच्चे भी हैं।

ये भी पढ़ें: लेबर पेन में होने के बावजूद इस लड़की ने दी परीक्षा, सोशल मीडिया पर लोगों ने किया जज्बे को सलाम

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+