जरा सा दफ्तर लेट हुई थी, बॉस ने ऐसी कड़ी सजा दी कि लड़की की मौत ही हो गई
देर से आने की वजह से महिला कर्मचारी को सजा सुनाई गई। इस सजा के चलते उसकी मौत हो गई।
नई दिल्ली। स्कूल, कॉलेजों और दफ्तरों में समय की पाबंदी होती है। देर से आने पर आपकी सैलरी कटने के चांसेस होते हैं, लेकिन ऑफिस में देर से पहुंचने पर एक महिला कर्मचारी को उसके बॉस ने ऐसी सजा दी कि उसकी मौत हो गई। जी हां ये हैरान कर देने वाली घटना चीन में हुई है, जहां देर से आने की वजह से महिला कर्मचारी को सजा सुनाई गई। इस सजा के चलते उसकी मौत हो गई।

देर से आने पर मिली सजा
चीन के गुआंग्डोंग में एक रियल स्टेट कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारी को देर से आने की सजा मिली। 15 साल की जिओ फी सनी गार्डन नामक रियल स्टेट कंपनी में काम करती थी। लेकिन वो अपनी फैमिली प्रॉब्लम की वजह से अक्सर ऑफिस देर से पहुंचती थी।

100 बार दंड बैठक करने की मिली सजा
देर से आने की वजह से जिओ के बॉस ने उसे करीब 100 बार दंड-बैठक करने की सजा दी। 100 बार दंड बैठक करने की वजह से उसकी हालत बिगड़ गई और उसे हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा। करीब 10 दिन तक अस्पताल में भर्ती करने के बाद उसकी मौत हो गई।

मौत का जिम्मेदार कौन?
सजा के कारण कर्मचारी की मौत हो गई, लेकिन कंपनी के मैनेजर ली ने इन आरोपों को नकार दिया और कहा कि लड़की की मौत का जिम्मेदार कंपनी नहीं है। अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं जिओ के परिवारवालों का कहना है कि वो मजबूरी में काम कर रही थी। जिओ के पिता ने बताया कि घर खर्च में हाथ बंटाने के लिए जिओ ने अपनी दोस्त की फर्जी आईडी यूज करके यह जॉब पाया था।












Click it and Unblock the Notifications