Germany: कोलोन रेस्टोरेंट के एंट्री प्वाइंट पर भीषण धमाका, पुलिस ने शुरू किया बड़ा अभियान, आतंकी हमले की आशंका
Germany: जर्मनी में कोलोन रेस्टोरेंट के एंट्री प्वाइंट पर भीषण धमाके के बाद पुलिस ने बड़ा तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बिल्ड अखबार ने सोमवार को बताया है, कि सेंट्रल कोलोन में हुए विस्फोट के बाद पुलिस अभियान चल रहा है।
स्थानीय पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है, कि होहेनज़ोलर्नरिंग रिंग रोड पर पुलिस अभियान चल रहा है और निवासियों को उस क्षेत्र से दूर रहना चाहिए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति को विस्फोटक लगाते हुए देखा जा सकता है। होडी पहने हुए व्यक्ति, संभवतः अपना चेहरा छिपाने के लिए, घटनास्थल से भाग गया।

रिपोर्टों के अनुसार, सोमवार की सुबह जर्मन शहर कोलोन में एक रेस्तरां के प्रवेश क्षेत्र में एक बम विस्फोट हुआ है। बताया गया कि विस्फोट में एक सफाईकर्मी बच गया और उसे गंभीर चोटें आईं हैं और वह अभी अस्पताल में है। डीडब्ल्यू न्यूज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार, जिस क्षेत्र में बम विस्फोट हुआ, वह अपनी नाइटलाइफ के लिए जाना जाता है, और यहां पर कई रेस्टोरेंट और बार हैं।












Click it and Unblock the Notifications