कोरोना की चौथी लहर की चपेट में जर्मनी, सरकार ने फिर से शुरू की मुफ्त कोविड-19 जांच

कोरोना की चौथी लहर की चपेट में जर्मनी, सरकार ने फिर से शुरू की मुफ्ट कोविड-19 जांच

बर्लिन, 14 नवंबर: जर्मनी में फिर से कोरोना वायरस का खतरा बढ़ने लगा है। इसको ध्यान में रखते हुए जर्मनी ने शनिवार (स्थानीय समय) से मुफ्त कोविड-19 टेस्ट फिर से शुरू कर दिया है। असल में जर्मनी कोरोना महामारी की चौथी लहर से जूझ रहा है। जर्मनी में अक्टूबर में मुफ्त कोविड-19 टेस्ट समाप्त होने के एक महीने बाद कोरोना का खतरा बढ़ने लगा है। यूरोप की तरह जर्मनी में भी कोविड-19 की स्थिति बिगड़ती जा रही है।

Germany

बीते 24 घंटे में जर्मनी में कोरोना के 45,081 नए केस और 228 मौतें

जर्मनी में फिलहाल हर दिन कोरोना के 40,000 से अधिक नए केस सामने आ रहे हैं। जर्मन प्रसारक डीडब्ल्यू के अनुसार, देश कोरोनो वायरस के बढ़ते मामलों का खामियाजा भुगत रहा है और इसलिए सरकार ने मुफ्त कोविड -19 परीक्षण फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। जर्मन ब्रॉडकास्टर डीडब्ल्यू की रिपोर्ट के अनुसार, रोग नियंत्रण और रोकथाम के लिए जिम्मेदार जर्मन संघीय सरकारी एजेंसी और अनुसंधान संस्थान रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट (आरकेआई) ने कहा कि पिछले 24 घंटों में जर्मनी में कोरोना के 45,081 नए मामले सामने आए हैं और 228 लोगों की मौत हुई है।

जर्मनी में लग सकता है फिर से लॉकडाउन

कोरोना की चौथी लहर को ध्यान में रखते हुए जर्मनी की मेडिकल संस्था ने कड़े प्रतिबंध और लॉकडाउन लगाने पर जोर दिया है। इसी तरह के संदर्भ में आंतरिक मंत्री होर्स्ट सीहोफ़र ने मौजूदा वायरस लहर के खिलाफ देश के लिए स्पष्ट नियमों का आह्वान किया है।

एंजेला मर्केल ने वैक्सीन लगवाने की अनुरोध की

जर्मनी में पिछले सात दिनों में प्रति 100,000 लोगों पर नए मामलों की संख्या 277.4 तक पहुंच गई है। जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा, "अगर हम एकजुटता दिखाते हैं, अगर हम खुद को बचाने और दूसरों की देखभाल करने के बारे में सोचते हैं, तो हम इस सर्दी में अपने देश को बहुत कुछ बचा सकते हैं।"

जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अनुरोध की है। एंजेला मर्केल ने कहा, "मैं तत्काल उन सभी से पूछती हूं जिन्होंने अभी तक कोविड-19 टीका नहीं लगाया गया है। कृपया पुनर्विचार करें और वैक्सीन लगवाएं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+