कमरे में लगे सॉकेट से होगा चार्ज और गार्डन से टेक ऑफ करेगा यह प्लेन
बर्लिन। जर्मनी की एक स्टार्ट-अप कंपनी दुनिया का पहला बिजली से चलने वाला पर्सनल एयरक्राफ्ट बना रही है जिसे दीवार में लगे सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है और यह आपके बगीचे से भी टेकऑफ कर सकेगा और लैंडिंग भी सकेगा। एफिल टॉवर से भी बड़ा जहाज हारमोनी ऑफ द सी

यह एयरक्राफ्ट पारिस्थितिकी अनुकूल हैं। यह टू-सीटर प्लेन पूरी तरह से बिजली से चलेगा। इसमें डक्ट वाले पंखे होंगे ताकि इसे पारंपरिक हेलीकॉप्टर से ज्यादा आसान और सुरक्षित बनाया जा सके। साथ ही इससे ज्यादा आवाज भी नहीं होगी।यूरोपीयन स्पेस एजेंसी के कारोबार इन्क्यूबेटर में मौजूद कंपनी लिलम के मुख्य कार्यकारी डैनियल वेगैंड ने कहा, हमारा लक्ष्य है रोजमर्रा के उपयोग के लिए एक विमान विकसित करना।
हम एक प्लेन बना रहे हैं जिसके लिए हवाईअड्डे पर जटिल और खर्चीले बुनियादी ढांचे की जरूरत न हो। इस कंपनी की स्थापना म्यूनिख विश्वविद्यालय के डैनियल समेत चार ग्रेजुएट्स ने की है। डैनियल ने कहा, शोर-शराबा और प्रदूषण घटाने के लिए हम बिजली से चलने वाले ईंजन का उपयोग कर रहे हैं ताकि इसका उपयोग शहरी इलाके के पास भी किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस प्लेन का दायरा 500 किलोमीटर होगा और इसकी बिक्री 2018 से हो सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications