PM मोदी पर बयान देने वाले जॉर्ज सोरोस का अनोखा फैसला, बड़े बेटे को दे दी सारी संपत्ति, बाकियों को कुछ नहीं

अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस ने अपना 25 अरब डॉलर का साम्राज्य अपने बेटे बेटे को सौंप दिया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। अलेक्जेंडर सोरोस को जॉर्ज सोरोस से भी अधिक राजनीतिक बताया जा रहा है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद बेहद सुर्खियां बटोरने वाले जॉर्ज सोरोस आपको याद होंगे। उनके विवादित बयान पर तब खूब हंगामा मचा था। अब खबर ये है कि जॉर्ज सोरोस ने अपना 25 अरब डॉलर का साम्राज्य बेटे को सौंप दिया है।

सोरोस पहले चाहते थे कि ओपन सोसाइटी फाउंडेशन (OSF) को उनके पांचों बच्चे मिल कर संभालें, लेकिन अब अचानक उन्होंने अपना फैसला बदल दिया और इसकी जिम्मेदारी अपने बड़े बेटे को सौंप दी है। 37 साल के अलेक्जेंडर सोरोस अब ओपन सोसाइटी फ़ाउंडेशन के चेयरमैन होंगे।

Alexander Soros

अचानक फैसला बदलने के पीछे का कारण बताते हुए जॉर्ज सोरोस ने कहा कि अलेक्जेंडर ने इसे कमाया है। अलेक्जेंडर ही उनकी विरासत को संभालने के असल लायक है। आपको बता दें कि जॉर्ज सोरोस ने तीन शादियां की हैं और उनके पांच बच्चे एलेक्स, एंड्रिया, ग्रेगरी, रॉबर्ट और जोनाथन हैं।

अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस के नेटवर्थ की बात करें तो यह 8.50 बिलियन डॉलर है। वह दुनिया के शीर्ष अमीरों की लिस्ट में आते हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, जॉर्ज अपनी संपत्ति का करीब 64 फीसदी हिस्सा दान कर चुके हैं।

सोरोस अपनी ओपन सोसाइटी फाउंडेशन के जरिए दुनिया के 120 देशों में सालाना 1.5 बिलियन डॉलर की फंडिंग करते हैं। जो वहां मानवाधिकारों को लेकर और लोकतंत्र मजबूत करने पर खर्च किए जाते हैं। जार्ज पर दुनिया के कई देशों की राजनीति को प्रभावित करने के आरोप लगते रहे हैं।

George Soros hands over empire

सोरोस पर आरोप है कि वे समाज को प्रभावति करने के लिए एजेंडा चलाते हैं। इतना ही नहीं उन पर ये भी आरोप है कि उन्होंने कई देशों में उन्होंने कई देशों में चुनावों को प्रभावित करने के लिए काफी बड़ी फंडिंग की है।

सोरोस एम्पायर का मालिक बनने के बाद अलेक्जेंडर सोरोस ने वॉल स्ट्रीट जनरल से कहा- मैं अपने 92 साल के पिता से भी ज्यादा राजनीतिक हूं। हालांकि, मेरा सोचने का तरीका उन्हीं के जैसा है। पिता के बाद मैं भी अपनी कमाई का इस्तेमाल लिबरल राजनेताओं को समर्थन करने में करूंगा।

अलेक्जेंडर ने कहा, हम घर में मतदान के अधिकार और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की रक्षा करने और विदेशों में लोकतंत्र के कारण का समर्थन करने जा रहे हैं। अलेक्जेंडर सोरोस ने कहा कि अगर ट्रम्प फिर से सत्ता में आते हैं तो ये अमेरिका के लिए चिंता की बात होगी।

अलेक्जेंडर ने कहा कि 2024 में अमेरिका में होने वाले चुनाव के लिए वे पॉलिटिकल फंडिंग करने वाले हैं। उन्होंने कहा- मैं राजनीति से अपना पैसा तभी निकालने को तैयार हूं जब, दूसरी तरफ से भी ऐसी पहल होगी।

इसी साल फरवरी में जॉर्ज सोरोस के पीएम मोदी पर दिए आपत्तिजनक बयान पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पलटवार किया था। उन्होंने अमेरिका के बिलेनियर कारोबारी जॉर्ज सोरोस को बूढ़ा, अमीर, जिद्दी और खतरनाक बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+