अमेरिका में शटडाउन: बिना वेतन काम करने को मजबूर लाखों कर्मचारी, बुश बांट रहे पिज्जा
वॉशिंगटन। अमेरिका में पिछले लगभग एक महीने से शटडाउन चल रहा है और इसकी वजह से लाखों सरकारी कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शटडाउन की वजह से अमेरिका में लाखों कर्मचारी छुट्टी पर अपने घर जा चुके हैं, तो वहीं हजारों सरकारी कर्मचारियों को बिना वेतन काम करते हुए देखा जा रहा है। इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्यू बुश को देश के लिए बिना वेतन काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए पिज्जा बांटते हुए देखा गया। बुश के साथ उनकी पत्नी लोरा डब्ल्यू बुश भी उनकी मदद कर रही थी।

अमेरिका के सरकारी कर्मचारियों को पिज्जा बाटंते हुए बुश ने इंस्टग्राम अपनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'लोरा डब्यू बुश और मैं लोरा डब्ल्यू बुश और मैं हमारे सीक्रेट सर्विस कर्मियों और हजारों संघीय कर्मचारियों के प्रति आभारी हैं, जो हमारे देश के लिए बिना वेतन के साथ मेहनत कर रहे हैं। हम अपने साथी नागरिकों को धन्यवाद देते हैं जो उनका समर्थन कर रहे हैं।'
यह शटडाउन अमेरिकी इतिहास में सबसे लंबा शटडाउन साबित हो रहा है। अमेरिका में यह शटडाउन 27वें दिन में प्रवेश कर चुका है और अभी तक इसके खत्म होने की कोई गुंजाइश नहीं दिखाई दे रही है। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका-मेक्सिको दीवार के लिए अड़े हैं और इसके लिए उन्हें 5 बिलियन डॉलर फंडिंग की जरुरत है, जिसके लिए विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट का उन्हें साथ नहीं मिल पा रहा है। अमेरिका में ट्रंप के कार्यकाल में यह अब तक का तीसरा कार्यकाल है।
बता दें कि अमेरिका में 22 दिसंबर से शटडाउन चल रहा है। इस शटडाउन से हजारों सरकारी कर्मचारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को अमेरिका के 8 लाख सरकारी को उनकी पहला वेतन नहीं मिला है। लाखों सरकारी कर्मचारी काम छोड़कर घर जा चुके हैं और हजारो सरकारी कर्मचारी बिना वेतन काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications