Gaza: नालियों का पानी पीने पर मजबूर बच्चे, इजराइल ने पानी संयंत्रों को भी नहीं छोड़ा, कितने बुरे हुए हालात?

Gaza News: सैटेलाइट तस्वीरों और वीडियो से पता चला है, कि इजराइल के 10 महीने लंबे हमलों ने गाजा पट्टी में कई जल सुविधाओं को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त या नष्ट कर दिया है, जिससे गाजा में जल संकट और भी बदतर हो गया है।

कनाडा वाटर जलाशय, जहां से करीब डेढ़ लाख लोगों को पीने का पानी मिलता था, वहां पर हाल ही में विस्फोट किया गया है, जिससे अब ये पानी का जलाशय नष्ट हो चुका है और ये घटना, विनाशक अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून का गंभीर उल्लंघन करता है। गाजा से आने वाली कई तस्वीरों में बच्चों को नालियों का गंदा पानी तक पीते हुए देखा गया है।

Gaza Water Crisis

गाजा में पानी संकट

पानी संयंत्र में विस्फोट से पहले ही, इजराइल की नाकाबंदी ने गाजा में जलाशय और अन्य जल प्रणालियों के संचालन के लिए आवश्यक ईंधन और बिजली की आपूर्ति को समाप्त कर दिया था। फिलिस्तीनियों को अब पानी की गंभीर कमी का सामना करना पड़ रहा है, जहां प्रति व्यक्ति प्रतिदिन केवल 4.74 लीटर पानी उपलब्ध है। भीषण गर्मी ने पानी संकट को और खतरनाक स्तर तक बढ़ा दिया है, जिससे गाजा पट्टी में गंभीर बीमारी का खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है।

गाजा में करीब 70% जल और स्वच्छता सुविधाएं क्षतिग्रस्त या नष्ट हो चुकी हैं। इजराइल, गाजा में पानी के टैंक और ईंधन के प्रवेश की सुविधा देने का दावा करता है, लेकिन फिलिस्तीनियों का कहना है, कि उन्हें पानी की तलाश में खतरनाक यात्राएं करनी पड़ती हैं और वो लगातार इजराइली हमलों के निशाने पर होते हैं।

गाजा में गंभीर स्वास्थ्य संकट

चल रहे संघर्ष के कारण गाजा में संक्रामक रोगों के 17 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं, साथ ही पोलियो वायरस के निशान भी पाए गए हैं, जिससे हजारों लोग खतरे में हैं। जल संयंत्रों के विनाश ने फिलिस्तीनियों के लिए पहले से ही भयानक जीवन स्थितियों को और भी बदतर बना दिया है।

स्वच्छ जल की लगातार कमी के कारण स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। बहुत से लोग पीने और नहाने जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए दूषित पानी का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं, जिससे वे बीमार पड़ रहे हैं। स्वच्छ जल की कमी के कारण मुसलमानों की नमाज से पहले वजू करने की क्षमता भी प्रभावित हो रही है।

कमजोर लोगों की स्थिति काफी खराब

गाजा पट्टी में रहने वाली गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए स्थिति और भी ज्यादा विकराल है, जिन्हें पानी की कमी की वजह से जटिलताओं और कुपोषण के बढ़ते जोखिम का सामना करना पड़ रहा है। सहायता प्रदान करने के इजराइल के दावों के बावजूद, राहत कार्यकर्ताओं का तर्क है, कि यह आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपर्याप्त है।

राहतकर्मियों ने इजराइल पर सहायता की पहुंच को रोकने और राहत कर्मियों के काफिलों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पानी की कीमत काफी ज्यादा बढ़ गई है, जिससे कई फिलिस्तीनियों के लिए पानी खरीदना वश की बात नहीं रही है। कुछ सहायता एजेंसियां पानी उपलब्ध कराती हैं, लेकिन कई जगहों पर देखा जा रहा है, कि पानी की कालाबाजारी की जा रही है और एक एक लीटर पानी काफी ज्यादा कीमत पर बेची जा रही है।

समाधान की सख्त जरूरत

गाजा के लोग नौ महीने से इस गंभीर जल संकट को झेल रहे हैं और समाधान के लिए बेताब हैं। क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे, विस्थापन और सीमित सहायता की वजह से लोगों के लिए असहनीय जीवन स्थितियां पैदा हो चुकी हैं।

चल रहे संघर्ष ने दशकों से गाजा के जल ढांचे को काफी नुकसान पहुंचाया है। मौजूदा स्थिति पुरानी कमी को दूर करने और सभी निवासियों के लिए स्वच्छ पानी की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए स्थायी समाधान की तत्काल आवश्यकता को उजागर करती है।

गाजा की जल आपूर्ति की भयावह स्थिति, इस क्षेत्र में लाखों लोगों को प्रभावित करने वाले व्यापक मानवीय संकट को बयां करती है। लिहाजा, इस दर्द को कम करने के लिए और लोगों तक स्वच्छ जल तक पहुंच जैसे बुनियादी मानवाधिकारों को बहाल करने के लिए तत्काल अंतर्राष्ट्रीय हस्तक्षेप की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+