गाजा अस्पताल हमले में इजराइली एयरस्ट्राइक के नहीं मिले सबूत, आतंकियों के रॉकेट से ही हमला- फॉरेंसिक जांच
Gaza hospital Attack: गाजा शहर में खचाखच भरे अल-अहली अस्पताल में हुए विस्फोट में सैकड़ों फिलिस्तीनियों की मौत के बाद से फिलीस्तीनी आतंकवादियों और इजरायली सरकार के बीच दोषारोपण को लेकर द्वंद्व अभी भी जारी है। लेकिन सार्वजनिक रूप से उपलब्ध इमेजरी और फुटेज के फोरेंसिक विश्लेषण से कुछ सुराग मिलने शुरू हो गए हैं, कि विस्फोट किस कारण से हुआ।
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए, लाइव प्रसारण पर प्रसारित और गाजा में सीएनएन के लिए काम करने वाले एक स्वतंत्र पत्रकार द्वारा फिल्माए गए दर्जनों वीडियो की समीक्षा की गई है, साथ ही सैटेलाइट इमेजरी की भी समीक्षा की गई है, ताकि जितना संभव हो सके उतना विस्तार से एक साथ रखा जा सके।

सीएनएन ने कहा है, कि साइट तक पहुंचने और ज़मीन से सबूत इकट्ठा करने की क्षमता के बिना, कोई भी निष्कर्ष निश्चित नहीं हो सकता। लेकिन उसके विश्लेषण से पता चलता है, कि अस्पताल के ऊपर जो हमला हुआ था, वो इजराइली एयरस्ट्राइक का नहीं था, बल्कि गाजा के भीतर से लॉन्च किया गया एक रॉकेट हवा में ही टूटकर अस्पताल के परिसर में गिर गया था।
सैटेलाइट तस्वीरों का विश्लेषण
आपको बता दें, कि अस्पताल पर हुए हमले को लेकर हमास ने दावा किया, कि हमले में 500 से ज्यादा लोग मारे गये हैं, जबकि फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों और अमेरिका ने करीब 300 लोगों की मौत का अनुमान लगाया है।
इजराइल ने पहले ही दिन से लगातार कहा है, कि उसने अस्पताल को निशाना नहीं बनाया है, बल्कि इस्लामिक जिहाद का रॉकेट अस्पताल पर भटक कर गिर गया।
बम विस्फोट के बाद आकलन करने वाले और दशकों ने युद्ध का अनुभव रखने वाले हथियार और विस्फोटक विशेषज्ञों ने तस्वीरों और विजुअल्स का विश्लेषण कर कहा है, कि उनका मानना है कि यह सबसे संभावित परिदृश्य है, कि अस्पताल पर रॉकेट गिरा था।

हालांकि उन्होंने यह भी चेतावनी दी है, कि घटनास्थल से गोला-बारूद के अवशेष या छर्रे की अनुपस्थिति के कारण यह सुनिश्चित करना काफी मुश्किल हो गया है। सभी इस बात पर सहमत थे, कि अस्पताल स्थल पर धमाके के बाद जो हालात बने, वो इजरायली हवाई हमले के मुताबिक नहीं थे।
इज़राइल का कहना है, कि आतंकवादी समूह इस्लामिक जिहाद के "मिसफायर" रॉकेट के कारण विस्फोट हुआ। वहीं, यह दावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को कहा था, कि अस्पताल पर किए गये हमले में कोई और शामिल है। जबकि, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के एक प्रवक्ता ने बाद में कहा, कि ओवरहेड इमेजरी, इंटरसेप्ट्स और ओपन-सोर्स जानकारी के विश्लेषण से पता चलता है कि इज़राइल हमले का "जिम्मेदार नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications