इस्लामाबाद में गैस सिलेंडर फटने से 3 की मौत, 13 घायल
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में सिलेंडर ब्लास्ट में तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार यह ब्लास्ट शनिवाार को इस्लामाबाद में हुआ है, जिसमे 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। यह हादसा जिन्नाह सुपर कैफे में हुआ, जहां गैस सिलेंडर फट गया। चश्मदीदों के अनुसार गैस सिलेंडर में रिसाव था, जिसके बाद उसने आग पकड़ ली और जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरे इलाके में लोगों के बीच दहशत फैल गई। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पूरे इलाके को खाली करा लिया है और मामले की जांच कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications