गरूड़ इंडोनेशिया ने अपने एयरबस को पहना दिया मास्क, मास्क पहनाने में लगे 120 घंटे
नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी के बीच लोगों में मास्क की महत्ता को समझाने के लिए इंडोनेशिया की सरकारी एयरलाइन सेवा गरुड़ इंडोनेशिया ने अपनी नई एयरबस A330-900new को मास्क पहना दिया है। दिलचस्प बात यह कि एयरबस को भारी-भरकम मास्क पहनाने में करीब 120 घंटे का समय लगा। हालांकि एयरबस में लगा नीला सर्जिकल मास्क वास्तविक नहीं है, बल्कि यह एक पेंटिंग है, जिस पर आगे लिखा हुआ है, 'आओ मास्क पहने'।


संक्रमण से सुरक्षा के लिए चेहरे पर मास्क को सबसे सुरक्षित माना जाता है
गौरतलब है कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए चेहरे पर मास्क को सबसे सुरक्षित माना जाता है, जिन्हें अभी कई लोगों को पहनने से गुरेज करते हुए देखा जा सकता है। शायद यही कारण है कि गरुड़ इंडोनेशिया ने ऐसे लोगों में मास्क के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अपने कुल पांच एयरबसों को अगले हिस्से पर सर्जिकल मास्क की पेंटिंग करवा दी है ताकि मास्क पहनने के लिए प्रेरित हो सके।

एयरबस पर मास्क की पेंटिंग करने में कुल 120 घंटे का समय लगा
रिपोर्ट के मुताबिक एयरबस को मास्क की पेंटिंग करने में कुल 120 घंटे का समय लगा, जिसको पूरा करने में कुल 60 लोगों की जरूरत पड़ी। इंस्टाग्राम पर अपलोड एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एयरबस के अगले हिस्से पर मास्क को पेंट किया गया। इंस्टाग्राम यूजर्स द्वारा गरूड़ एयरलाइन का यह आइडिया काफी पंसद किया जा रहा है। गरूड़ एयरलाइस मास्क पेंटेड एयरबस को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों उड़ानों के लिए भेज रही है।

एयरलाइन ने मास्क पेंटेड विमान के उड़ान और दीदार के लिए शेड्यूल बनाया है
उल्लेखनीय है एयरलाइन ने मास्क पेंटेड विशेष विमान उड़ान भरने और उसका दीदार करने वाले के लिए एक शेड्यूल भी तैयार किया है। यह विशेष विमान मुख्य रूप से घरेलू रूप से संचालित होगा, लेकिन एयरलाइन्स जापान के लिए कुछ सीमित अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें भी संचालित करेगी। फिलहाल, इंडोनेशिया में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तीन लाख को पार हो चुकी है और मौत का आंकड़ा 11000 को पार कर चुका है।












Click it and Unblock the Notifications