50 की उम्र पार करने के बाद भी सिंगल हैं बॉलीवुड के ये 5 स्टार्स, अपनी शर्तों पर ऐसे जी रहे जिंदगी
5 Bollywood Unmarried Stars: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। दरअसल सलमान खान ने अपनी एक शर्टलेस तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। हालांकि तस्वीर से ज्यादा उसके कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींचा था। भाईजान ने कैप्शन में लिखा था-अकेला रहना आपकी पसंद हो सकती है लेकिन तन्हाई तब महसूस होती है जब कोई आपके साथ रहना न चाहे।
सलमान खान को 60 की उम्र में अकेलेपन ने किया परेशान
इस लाइन ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। लोग ये कयास लगाने लगे थे कि 60 की उम्र में सलमान खान को उनका अकेलापन परेशान कर रहा है। लोगों की मानें तो सलमान खान उम्र के इस पड़ाव पर आकर अपने पास एक हमसफर को मिस कर रहे हैं।

सलमान खान का पोस्ट हुआ वायरल
आपको बता दें कि सलमान खान का सिंगल स्टेटस हमेशा चर्चा में रहता है। ऐसे में फैंस को लगा कि एक्टर शायद अपनी निजी जिंदगी को लेकर इमोशनल हो रहे हैं। यही वजह रही कि उनका पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो गया और हर तरफ उसी की चर्चा होने लगी थी।
बॉलीवुड में कई स्टार्स ने 50 की उम्र तक भी नहीं की शादी
-जानकारी के अनुसार बॉलीवुड में जहां कई स्टार्स अपनी शादी और फैमिली लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं, वहीं इंडस्ट्री में कुछ ऐसे बड़े नाम भी मौजूद हैं जिन्होंने आज तक शादी नहीं की। दिलचस्प बात ये है कि इनमें कई ऐसे सेलेब्स हैं जिनके लाखों-करोड़ों फैंस हैं और जो दशकों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं।
-कुछ स्टार्स ने अपने करियर को प्राथमिकता दी, तो कुछ को रिश्तों में निराशा मिली। वहीं कई कलाकार ऐसे भी हैं जिन्हें आज तक अपनी पसंद का जीवनसाथी नहीं मिला। यही वजह है कि उम्र के इस पड़ाव पर भी ये सितारे सिंगल लाइफ को पूरी आजादी और आत्मविश्वास के साथ जी रहे हैं।
इन सेलेब्स ने किया शादी न करने का फैसला
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के अलावा तब्बू, अक्षय खन्ना, अमीषा पटेल और डिनो मोरिया जैसे कई बड़े स्टार्स भी अब तक शादी से दूर हैं। इन सभी कलाकारों ने अलग-अलग वजहों से शादी न करने का फैसला लिया और अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चुना। इन सितारों की निजी जिंदगी हमेशा से चर्चा का विषय रही है। कई बार इनके अफेयर्स ने खूब सुर्खियां बटोरीं लेकिन रिश्ते शादी तक नहीं पहुंच सके।
बॉलीवुड के 5 स्टार्स जिन्होंने अभी तक नहीं की शादी
सलमान खान
-बॉलीवुड के सबसे चर्चित बैचलर्स की बात करें तो सलमान खान (Salman Khan) का नाम सबसे पहले आता है। 60 की उम्र के करीब पहुंच चुके सलमान खान आज भी इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर माने जाते हैं।
-सलमान खान का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ता रहा है। ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ उनका रिश्ता सबसे ज्यादा चर्चित रहा। फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' (Hum Dil De Chuke Sanam) की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे। हालांकि इस रिश्ते का अंत काफी दर्दनाक था।
-सलमान खान का नाम संगीता बिजलानी, सोमी अली, कैटरीना कैफ और लूलिया वंतूर के साथ भी जुड़ चुका है। हालांकि इन रिश्तों के बावजूद उन्होंने कभी शादी नहीं की। कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद सलमान खान ने शादी न करने का फैसला कर लिया था।
आखिर क्यों नहीं की सलमान खान ने शादी?
-सलमान खान की शादी को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। कई इंटरव्यूज में सलमान खान के पिता सलीम खान भी इस मुद्दे पर खुलकर बात कर चुके हैं। सलीम खान ने कहा था कि उनके बेटे सलमान खान रिश्तों में जल्दी जुड़ जाते हैं लेकिन शादी जैसा बड़ा फैसला लेने में हिचकिचाते हैं।
-सलमान खान के पिता ने बताया था कि उनका बेटा अपने परिवार और खासतौर पर अपनी मां जैसी पारिवारिक सोच रखने वाली पार्टनर चाहता है। वहीं सलमना खान के ज्यादातर रिश्ते इंडस्ट्री की सफल और करियर-ओरिएंटेड एक्ट्रेसेस के साथ रहे, जिसके चलते सोच में अंतर भी सामने आया।
तब्बू
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस तब्बू ने कई बार कहा है कि उन्हें अकेले रहना पसंद है और जिंदगी में भावनात्मक संतुलन ज्यादा मायने रखता है। उनका मानना है कि शादी सिर्फ समाज के दबाव में नहीं होनी चाहिए। हालांकि तब्बू का नाम कई बार एक्टर अजय देवगन के साथ जोड़ा गया है। कहा जाता है कि एक समय पर दोनों रिलेशनशिप में थे लेकिन अजय देवगन ने एक्ट्रेस काजोल से शादी कर ली।
अक्षय खन्ना
आपको बता दें कि एक्टर अक्षय खन्ना भी अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। उन्होंने खुलकर कहा है कि उन्हें अपनी सिंगल लाइफ काफी पसंद है और वह इसी में सहज महसूस करते हैं। आपको बता दें कि एक समय पर अक्षय खन्ना की शादी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से होने वाली थी लेकिन एक्ट्रेस की मां बबीता ने इस रिश्ते के लिए मना कर दिया था।
अमीषा पटेल
बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना अमीषा पटेल का कहना है कि उन्हें अब तक ऐसा इंसान नहीं मिला, जिसके साथ वह अपनी पूरी जिंदगी बिताने का फैसला कर सकें। आपको बता दें कि अमीषा पटेल की उम्र 50 साल है और वह अभी भी अपने सपनों के राजकुमार की तलाश में हैं।
डिनो मोरिया
बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया की लव लाइफ भी एक समय पर सुर्खियों में रही थी। उनका नाम एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ जुड़ा था। कहा जाता है कि डिनो मारिया इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थे। वह बिपाशा बसु से शादी करना चाहते थे लेकिन अचानक ही उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद डिनो मोरिया ने शादी न करने का फैसला किया।
अपनी शर्तों पर जीते हैं ये स्टार्स
बॉलीवुड के ये स्टार्स भले ही शादीशुदा जिंदगी से दूर हों लेकिन अपने करियर, स्टारडम और व्यक्तिगत फैसलों के साथ खुश नजर आते हैं। किसी ने प्यार में दर्द झेला तो किसी ने अकेले रहना ही बेहतर समझा। इन कलाकारों की जिंदगी ये साबित करती है कि हर इंसान के लिए खुश रहने का तरीका अलग होता है और शादी ही जिंदगी की एकमात्र मंजिल नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications