प्रयागराज में मिला कोरोना का पहला पॉजिटिव केस, तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुआ था इंडोनेशिया का नागरिक
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रविवार को कोरोना पॉजिटिव का पहला केस सामने आया है।इंडोनेशिया के रहने वाला यह मरीज दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुआ था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, कोरोना वायरस के इस मरीज को कोविड एल-1 अस्पताल में क्वारंटाइन वॉर्ड में रखा गया है। चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभी तक कुल 23 संदिग्धों के नमूने जांच के लिए अधिकृत लैब भेजे गए थे, जिसमें से 19 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है और एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर गणेश प्रसाद के मुताबिक, जिस व्यक्ति को संक्रमित पाया गया है, वह उन लोगों में से एक है जो शाहगंज थाना अंतर्गत शेख अब्दुल्ला मस्जिद में 22 मार्च से ठहरा है। बीते मंगलवार को प्रशासन की छापेमारी में शेख अब्दुल्ला मस्जिद से 37 लोगों को बाहर निकालकर क्वारंटाइन सेंटर में भेजा था। इनमें 9 लोग ऐसे थे जो दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
बता दें, उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 276 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इनमें तबलीगी जमात के 138 लोग शामिल हैं। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने रविवार लखनऊ में संवाददाताओं से कहा, 'अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों की संख्या 276 हो गई है। इसमें से तीन-चार जनपद ऐसे हैं, जहां ज्यादा मामले सामने आए है।' राज्य में एक हेल्पलाइन केंद्र है और 18001805145 वह नंबर है जहां आप एक टीम से संपर्क कर सकते हैं और अपने लक्षणों के बारे में बात कर सकते हैं यदि आप कोई अनुभव कर रहे हैं और वे आपको सलाह देंगे।
-
Ansar Ahmad कौन हैं, जिसके कोल्ड स्टोरेज में 4 लोगों की मौत? Akhilesh से गहरा नाता-कहलाते हैं वीरप्पन के भाई! -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications