G20 Summit: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 7 सितंबर को आएंगे भारत, व्हाइट हाउस ने बताया पूरा शेड्यूल

US President Joe Biden: भारत में होने वाले G20 के शिखर सम्मेलन में शामिल होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन कोरोना संक्रमित हो गई थी, जिसके बाद जो बाइडेन के भारत दौरे को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी, हालांकि अब साफ हो गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली आ रहे हैं।

जो बाइडेन 7 सितंबर को 4 दिन के अपने दौरे पर भारत आने वाले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे की व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है। साथ ही बाइडेन का पूरा शेड्यूल भी साझा किया है।

US President Joe Biden

7 सितंबर से जो बाइडेन की दिल्ली यात्रा शुरू होगी। इसके अलग दिन बाइडेन पीएम मोदी के साथ विपक्षीय बैठक करेंगे। व्हाइट हाउस ने यूएस प्रसिडेंट का पूरा प्लान बताया है।

भारत की अध्यक्षता में जी-20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का मंगलवार को फिर से कोविड​-19 टेस्ट नेगेटिव आया है।

दरअसल, राष्ट्रपति बाइडेन का टेस्ट सोमवार रात को नेगेटिव आया था। वहीं अब व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने एक ब्रीफिंग में कहा कि कोविड ​​-19 के लिए फिर से टेस्ट नेगेटिव आया है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने जिल बाइडेन का हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए बताया कि प्रथम महिला जिल बाइडेन कल रात (4 सितंबर) कोविड ​​-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण कर चुकी हैं। मैं आपको बता सकता हूं कि प्रथम महिला हल्के लक्षणों का अनुभव कर रही हैं और एक सप्ताह तक डेलावेयर में रहेंगी।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने पुष्टि की कि बाइडेन जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत का दौरा करेंगे। सुलिवन ने कहा, "गुरुवार को राष्ट्रपति भारत में जी20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली जाएंगे। शुक्रवार को बाइडेन पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लेंगे। शनिवार को बाइडेन जी20 शिखर सम्मेलन, 2023 के आधिकारिक सत्र में भाग लेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+