G20 Summit: PM मोदी ने मॉरीशस और बांग्लादेश की PM संग की द्विपक्षीय बैठक, बाइडेन से भी मिलेंगे

राजधानी दिल्ली में G20 समिट की बैठक 9 और 10 सितंबर को होगी। हालांकि इससे पहले ही पीएम मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत से पहले भारतीय नेता की मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ के साथ पहली द्विपक्षीय बैठक थी। इस बैठक के दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

g20 summit in india

पीएमओ के ट्विटर पर लिखा, 'पीएम मोदी ने भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय सहयोग में विविधता लाने पर पीएम शेख हसीना के साथ सार्थक बातचीत की। वे कनेक्टिविटी, संस्कृति के साथ-साथ लोगों से लोगों के संबंधों सहित कई क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने पर सहमत हुए।"

G20 समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 15 वर्ल्ड लीडर्स से बाइलेट्रल बातचीत करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें से 3 द्विपक्षीय वार्ता आज उनके आवास पर होंगी। मॉरीशस के नेता जुगनाथ और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना संग बात करने के बाद अब PM मोदी आज अमेरिका से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।

शनिवार को मोदी जी20 कार्यक्रमों में भाग लेने के अलावा ब्रिटेन, जापान, जर्मनी और इटली के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी रविवार को वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ लंच मीटिंग करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+