फुमियो किशिदा बनेंगे जापान के अगले प्रधानमंत्री, चुनाव में जीत की दर्ज
फुमियो किशिदा ने नवउदारवादी नीतियों का विरोध करते हुए चुनाव लड़ा था और चुनाव में उनका मुख्य एजेंडा जापान के मध्यमवर्गीय परिवारों को समृद्ध करने को लेकर था।
टोक्यो, सितंबर 29: फुमियो किशिदा की पार्टी ने जापान में अपनी पार्टी के अंदर चुनाव जीत लिया है और फुमियो किशिदा जापान के अगले प्रधानमंत्री होंगे। फुमियो किशिदा जापान के पूर्व विदेश मंत्री रह चुके हैं और वो मौजूदा प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा की जगह लेंगे, जिन्होंने सिर्फ एक साल तक प्रधानमंत्री रहने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

फुमियो किशिदा होंगे जापान के अगले पीएम
फुमियो किशिदा को जापान का लोकप्रिय सुधारक माना जाता है और उन्होंने मुख्य विपक्षी नेता तारो कोनो को चुनाव में पीछे छोड़ दिया है। 64 साल के हो चुके किशिदा को निवर्तमान प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा की सरकार को सफल बनाने की जिम्मेदारी थी, लेकिन कोरोना वायरस से निपटने में नाकार रहने के आरोप लगने के बाद मौजूदा प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने अपना पद छोड़ने का फैसला कर लिया था। फुमियो किशिदा जापान के हिरोशिया शहर से आते हैं, जहां पर अमेरिका ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान परमाणु बम गिराया था। फुमियो किशिदा ने जापान के मध्यम वर्ग को मजबूत करने के लिए दस ट्रिलियन जापानी मुद्रा खर्च करने का वादा किया है। इसके साथ ही चुनाव में उन्होंने जापान की जनता से वादा किया था कि सरकार बनाने के बाद वो "नवउदारवादी" आर्थिक नीतियों से दूर रहेंगे।
Recommended Video

फुमियो किशिदा ने कैसे जीता चुनाव
जापान में सत्ताधारी पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) को अपने नये नेता का चुनाव करना था। जापान की संसद में एलडीपी को पहले से ही प्रचंड बहुमत थी, लिहाजा ये तय था कि एलडीपी पार्टी का ही अगला प्रधानमंत्री होगा। प्रधानमंत्री पद के लिए पार्टी में चार उम्मीदवारों के बीच मुकाबला था। जिसमें तारो कोनो, फुमियो किशिदा के साथ दो महिला उम्मीदवार सेको नोडा और साने ताकाइचि भी शामिल थीं। हालांकि, जापान के चुनावी विश्लेषकों का मानना था कि, जापान में लोग चाहते हैं कि कोई महिला देश की प्रधानमंत्री बने, बावजूद दोनों महिला उम्मीदवारों को पार्टी में चुनाव जीतने के लिए पर्याप्त समर्थन हासिल नहीं है।

कौन हैं फुमियो किशिदा?
फुमियो किशिदा लगातार दूसरी बार सत्ताधारी पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का अध्यक्ष बनने के लिए चुनावी मैदान में थे। जापान में जो सत्ताधारी पार्टी का अध्यक्ष होता है, वही देश का प्रधानमंत्री बनता है। जापान के पूर्व विदेश मंत्री रह चुके फुमियो किशिदा को एक नरम-उदारवादी नेता माना जाता है। जापान की राजनीति से लेकर सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अंदर भी फुमियो किशिदा को भविष्य के नेता के तौर पर देखा जा रहा था और इसकी वजह से इस बार के चुनाव में उनकी दावेदारी काफी ज्यादा मजबूत मानी जा रही थी। फुमियो किशिदा जिस उदारवादी गुट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जापान के पूर्व चार प्रधानमंत्री भी इस गुट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, हालांकि, फुमियो किशिदा 2020 में मौजूदा प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा से चुनाव हार गये थे।












Click it and Unblock the Notifications