पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार, जमानत याचिका खारिज

लंदन। 13 हजार करोड़ के पीएनबी घोटाले के आरोपी बिजनेसमैन नीरव मोदी को लंदन की पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस नीरव मोदी को 3:30 बजे लंदन के वेस्ट मिंस्टर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने नीरव मोदी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। बता दें कि, नीरव मोदी भारत के भागकर लंदन में कई महीनों से रह रहा था। हाल ही उसका लंदन की सड़कों पर घूमते हुए एक वीडियो सामने आया था। जिसके बाद भारत सरकार ने उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। नीरव मोदी की गिरफ्तारी भारतीय एजेंसियों के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

Fugitive businessman Nirav Modi arrested in London pnb scam

बताया जा रहा है कि, लंदन पुलिस ने भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बुधवार को लंदन के होलबोर्न मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया है। नीरव मोदी को स्थानीय समयानुसार सुबह 11.20 बजे लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया गया। नीरव मोदी की जमानत याचिका को लंदन कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अब उसे 29 मार्च तक हिरासत में रहना होगा। इस मामले में कोर्ट अगली सुनवाई 29 मार्च को करेगा।

इससे पहले सोमवार को ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था।13,500 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले का नीरव मोदी मुख्य आरोपी है। इंटरपोल ने पिछले साल जुलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अपील पर नीरव मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। वहीं भारत सरकार की ओर से नीरव मोदी का पासपोर्ट रद्द किया जा चुका है। सीबीआई ने इंटरपोल के सभी 190 देशों को नीरव मोदी को रोकने के बारे में चिट्ठी लिखी थी।

बता दें कि, इसी तरह के एक मामले में बिजनेसमैन विजय माल्या को लंदन पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। जो बाद में जमानत पर रिहा हो गया था। भारत सरकार की ओर से फिलहाल उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया चल रही है। नीरव मोदी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि, 'बीजेपी ने ही उसे देश से भागने में मदद की थी, अब वे उसको वापस ला रहे हैं। वे उसे चुनाव के लिए वापस ला रहे हैं और चुनाव के बाद फिर वापस भेज देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+