ईंधन की कीमतें बढ़ने से नाराजगी, जानबूझकर सड़कों पर गाड़ियां धीमी चलाने लगे लोग, पूरे ब्रिटेन में लगा महाजाम
ब्रिटेन में ईंधन की कीमतों में वृद्धि लेकर लोग सुबह से ही अनोखा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रोटेस्टर्स ने जानबूझकर मुख्य सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार को धीमा कर दिया है।
लंदन, 04 जूनः ब्रिटेन में ईंधन की कीमतों में वृद्धि लेकर लोग सुबह से ही अनोखा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रोटेस्टर्स ने जानबूझकर मुख्य सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार को धीमा कर दिया है। इस दौरान प्रदर्शनकारी ऊंची आवाज में गाड़ियों के हार्न भी बजा रहे हैं। इससे ब्रिटेन की सड़कों पर अत्यधिक ट्रैफिक की समस्या उतप्न्न हो गई है। सड़कों पर चारों ओर जाम लग गया है। पुलिस ने पूरे दिन गंभीर व्यवधान की चेतावनी जारी की है तथा मोटर चालकों से जहां संभव हो घर पर रहने का आग्रह किया है।

सुबह 7 बजे से लगा जाम
प्रदरशनकारियों द्वारा सुबह 7 बजे से ही प्रदर्शन शुरू हो गया, जिसके बाद ब्रिटेन की कई मुख्य सड़कों पर भयंकर रूप से जाम लग गया। ईंधन की कीमतों का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों ने सबसे पहले एम-4 मोटरवे का रास्ता रोक दिया। इंग्लैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड में यातायात को धीमा या रोकने के लिए लॉरी, वैन,कारों और ट्रैक्टरों में प्रदर्शनकारियों द्वारा रोलिंग रोडब्लॉक का इस्तेमाल किया जा रहा था। इससे ब्रिटने की 7 मुख्य सड़कें बाधित हो गईं। उच्च ईंधन की कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बहुत धीमी गति से गाड़ी चलाने के लिए गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार
प्रिंस ऑफ वेल्स ब्रिज के पास सार्वजनिक व्यवस्था के उल्लंघन के संदेह में कम से कम 12 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि 30 किलोमीटर प्रतिघंटा से कम स्पीड में गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डेटा फर्म एक्सपेरियन के अनुसार, ब्रिटेन में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब तक के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पेट्रोल की औसत कीमत 191.5 पेंस प्रति लीटर थी, जबकि डीजल की औसत कीमत 199 पेंस प्रति लीटर हैं।
दक्षिण वेल्स के 41 वर्षीय विक्की स्टैम्पर, जिन्होंने M4 विरोध प्रदर्शन में भाग लिया, ने कहा कि उन्हें और उनके साथी डैरेन को ब्रिस्टल में नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था क्योंकि वे यात्रा का खर्च वहन नहीं कर सकते थे। विक्की ने कहा, "हमें उन नौकरियों को छोड़ना पड़ा क्योंकि काम पर आने और जाने के लिए हमें प्रति सप्ताह 380 पाउंड खर्च करना पड़ रहा था। दो हफ्ते पहले मेरी एक नौकरी छूट गई थी क्योंकि कंपनी इतनी सारी लॉरियों में ईंधन नहीं डाल सकती थी।" यह पूछे जाने पर कि वह बोरिस जॉनसन से क्या करने के लिए कहेंगी, उन्होंने कहा: "इस्तीफा दें।" यूके सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा, "जबकि हम विरोध करने के अधिकार का सम्मान करते हैं, लोगों के दिन-प्रतिदिन के जीवन को बाधित नहीं किया जाना चाहिए, विशेष रूप से व्यस्त मोटरमार्गों पर जहां जीवन जोखिम में है और परिणामस्वरूप यातायात में देरी केवल ईंधन के उपयोग में वृद्धि करेगी।"
-
Petrol Diesel: सरकार का बड़ा फैसला! पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में की कटौती, क्या आम जनता को मिलेगी राहत? -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
Lockdown लगेगा या नहीं! सरकार ने दिया सबसे बड़ा अपडेट! देश में Petrol Diesel कमी पर क्या बोले हरदीप पुरी? -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications