हिजाब की वजह से फ्रेंच रेस्टोरेंट में महिलाओं को नहीं मिला खाना
पेरिस। फ्रांस के एक शहर में बड़ा ही अजीबो-गरीब वाकया पेश आया है। यहां पर एक रेस्टोरंट ने महिलाओं को खाना सर्व करने से सिर्फ इसलिए मना कर दिया क्योंकि उन महिलाओं ने हिजाब पहना हुआ था। रेस्टोरेंट के मालिक ने कहा, 'सभी मुसलमान आतंकवादी होते हैं' और इसके साथ ही उन्हें रेस्टोरेंट से बाहर निकाल दिया गया।

'आतंकवादी मुसलमान और मुसलमान आतंकवादी'
एक वीडियो यू-ट्यूब पर आया है जो पेरिस के एक हाई क्लास रेस्टोरेंट का है। इस वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि हिजाब पहने दो महिलाओं को खाना देने से इंकार कर दिया जा रहा है।
इस वीडियो में एक व्यक्ति इन महिलाओं से कह रहा है, 'आतंकवादी मुसलमान हैं और सभी मुसलमान आतंकवादी हैं।'
पेरिस का एक हाई क्लास रेस्टोरेंट
यह घटना शनिवार की रात की है और पेरिस के ला शेनाले रेस्टोरेंट में घटी है। हालांकि बाद में रेस्टोरेंट के बाहर जब भीड़ इकट्ठा हुई जो तो रेस्टोरेंट के मालिक ने माफी मांग ली।
रेस्टोरेंट के मालिक ने कहा कि फ्रांस में बुर्कीनी वाले हालिया मामले के बाद बढ़े तनाव को लेकर वह अपना आपा खो बैठा था।
इसके अलावा पिछले वर्ष पेरिस में हुए आतंकी हमले में उसके एक करीबी दोस्त की भी मौत हो गई थी। इसकी वजह से उसने वह कहा जो उसे नहीं कहना चाहिए था।
शुरू हुई जांच
फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच रंगभेद के केस के तहत शुरू कर दी है। वहीं फ्रांस सरकार में मंत्री लौरेंस रोसिग्नोल ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं और इसे असहनीय बताया है। फ्रांस में फिलहाल बुर्कीनी पर बैन को लेकर विवाद जारी है।
ऐसे में यह नया विवाद सरकार की मुसीबतें बढ़ा सकता है।एंटी-इस्लामोफोबिया से जुड़ी संस्था सीसीआईएफ ने कहा है कि वह दोनों महिलाओं को मनौवैज्ञानिक और कानूनी मदद देने को तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications