फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को पत्नी ने मारा थप्पड़? प्रेसिडेंट ऑफिस ने Viral वीडियो पर क्या कहा?
Emmanuel Macron Viral Video: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही मैक्रों अपने विमान से वियतनाम की राजधानी हनोई में उतरते हैं, उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों सबसे पहले नजर आती हैं और अचानक उनके चेहरे को दोनों हाथों से पकड़कर एक ओर धकेल देती हैं। यह पूरा वाकया Associated Press के कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। इस पल को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हो रही हैं, कई लोग इसे 'थप्पड़' की तरह देख रहे हैं।
दरअसल, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (President of France) अपने दक्षिण-पूर्वी एशिया दौरे की शुरुआत के लिए रविवार शाम वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंचे, तो उनका राजनीतिक एजेंडा नहीं, बल्कि एक अजीबो-गरीब वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने लगा।

जानिए वीडियो में क्या है?
वायरल हो रहे वीडियो में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों विमान के अंदर रहते हैं। इस दौरान जब दरवाजा खुलता है, सबसे पहले राष्ट्रपति की पत्नी ब्रिजिट मैक्रों के हाथ सामने आते हैं। वह राष्ट्रपति के चेहरे को दोनों हाथों से पकड़कर एक तरफ धकेलती हैं। कुछ पलों के लिए मैक्रों असहज नजर आते हैं, फिर जल्दी ही सामान्य होकर स्वागत करने वाले प्रतिनिधियों की ओर हाथ हिलाते हैं। इस वीडियो ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया। ब्रिजिट मैक्रों का चेहरा विमान के दरवाजे के पीछे छिपा हुआ था, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि यह हरकत मजाक में थी या किसी नाराज़गी का संकेत।
ये भी पढ़ें IAF महिला पायलट स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह को पाकिस्तान ने नहीं पकड़ा, Viral वीडियो की सच्चाई क्या?
राष्ट्रपति के ऑफिस ने इस वीडियो पर क्या कहा?
हालाँकि, एलिसी पैलेस (फ्रांसीसी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास) की ओर से इस वायरल वीडियो पर सफाई दी गई। रॉयटर्स के अनुसार, एक एलिसी अधिकारी ने कहा, यह एक हल्के-फुल्के पल का हिस्सा था, जहां राष्ट्रपति और उनकी पत्नी यात्रा शुरू होने से पहले एक-दूसरे के साथ थोड़ा मजाक कर रहे थे। यह आपसी नजदीकी का क्षण था।'
ये भी पढ़ें Viral Video 'PMCH में मेरा नाम लेने पर...’ Manish Kashyap का एक और वीडियो रहा वायरल,’ लोगों ने ली चुटकी












Click it and Unblock the Notifications