Viral Video ‘PMCH में मेरा नाम लेने पर...’ Manish Kashyap का एक और वीडियो रहा वायरल,’ लोगों ने ली चुटकी
Viral Video Manish Kashyap PMCH: पीएमसीएच में BJP नेता और यूट्युबर मनीष कश्यप की पिटाई मामले में आरोप-प्रत्यारोप जारी है। सोमवार को पीएमसीएच में यूट्यूबर और भाजपा नेता मनीष कश्यप के साथ डॉक्टरों ने मारपीट की, जिससे कथित तौर पर उनके चेहरे पर चोटें आईं।
विवाद के बाद कश्यप को अस्पताल के एक कमरे में बंद कर दिया गया और उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया। अपने दोस्त मणि द्विवेदी के साथ परिसर से बाहर निकलने में उन्हें तीन घंटे लग गए। कथित तौर पर यह विवाद तब खत्म हुआ जब मनीष कश्यप ने डॉक्टरों से माफ़ी मांगी। भाजपा नेताओं को हस्तक्षेप करके उन्हें छुड़ाया गया।

मनीष कश्यप एक मरीज की मदद के लिए अस्पताल पहुंचे थे, अस्पताल में अनियमितताओं के बारे में तीमारदारों ने बताया तो मनीष ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से सवाल जवाब करने लगे। तीखी बहस से विवाद बढ़ गया और अन्य मेडिकल स्टाफ नाराज हो गए। कथित तौर पर इसके बाद मनीष की पिटाई हुई।
इस विवाद के बाद मनीश कश्यप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते नज़र आ रहे हैं कि किसी को अगर पीएमसीएच में इलाज करवाना होता है तो वहां मेरा नाम ले ले या मुझसे बात करा दे तो अच्छ से इलाज हो जाता है। इस वीडियो पर लोगों ने चुटकी लेते हुए कहा कि कॉल पर ही काम हो जाता तो जाने की ज़रूरत क्यो पड़ी, कुटाई कैसे हो गई।
मनीष कश्यप विवादों में नए नहीं हैं। इस घटना से पहले, तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों पर हमले के बारे में एक झूठा वीडियो प्रसारित करने के मामले में वे कानूनी लड़ाई में उलझे हुए थे। इसके चलते बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
मनीष कश्यप कई दिनों तक बिहार से दूर रहकर गिरफ्तारी से बचते रहे, लेकिन आखिरकार 18 मार्च 2023 को शिकारपुर थाने में सरेंडर कर दिया। उसी दिन ईओयू अधिकारियों ने उन्हें तमिलनाडु मामले के सिलसिले में हिरासत में ले लिया। रिमांड पर पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया, लेकिन दिसंबर 2023 में उन्हें ज़मानत मिली।












Click it and Unblock the Notifications