दिल्ली न पहुंचकर सीधे जयपुर क्यों पहुंचे फ्रेंच प्रेसीडेंट मैक्रों? PM मोदी के साथ जंतर-मंतर पर करेंगे रोड शो
Emmanuel Macron in Jaipur India: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा के तहत आज जयपुर पहुंच गए हैं। वे इस साल (Chief Guest of Republic Day 2024) गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि हैं। उनकी इस यात्रा में खास बात ये है कि वे पेरिस से दिल्ली न जाकर सीधे जयपुर पहुंचे हैं।
पीएम मैक्रों का जयपुर में आमेर किले पर राजस्थानी तौर-तरीकों से स्वागत किया गया है। इसके बाद वह विश्व धरोहर स्थल जंतर-मंतर जाएंगे जहां पर उनकी मुलाकात पीएम मोदी से होगी। अपने फ्रांसीसी समकक्ष के स्वागत में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जयपुर पहुंच गए हैं।

जंतर मंतर से ही दोनों नेता रोड शो करेंगे। इसके बाद वे हवा महल के सामने चाय पर चर्चा भी करेंगे। रामबाग होटल में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय चर्चा होगी। मैक्रों रात में दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
आपको बता दें कि राजस्थान में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों का दौरा सिर्फ रणनीतिक संबंधों के लिए ही नहीं, बल्कि दोनों देशों के बीच पर्यटन संबंधों को बढ़ावा देने को लेकर भी है। इस दौरे पर उनके साथ आने वाले डेलीगेशन में संस्कृति विभाग के अधिकारी भी आ रहे हैं।
पर्यटन के लिहाज से फ्रेंच के टूरिस्ट राजस्थान के लिए बेहद मायने रखते हैं। राजस्थान में सबसे अधिक अमेरिका से विदेशी टूरिस्ट आते हैं वहीं, इस मामले में फ्रेंच टूरिस्ट दूसरे नंबर पर हैं। लेकिन पर्यटन स्थलों पर खर्च करने के मामले में प्रति फ्रेंच टूरिस्ट, अमेरिकियों से काफी आगे हैं।
आपको बता दें कि राजस्थान के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की सुविधा के लिए बनने वाले होटले और रेस्त्रां में भी सबसे ज्यादा फ्रेंच फूड ही तैयार किया जाता है। मैक्रों जिस आमेर महल का दौरा करने पहुंच रहे हैं वहां पहले ही फ्रेंस पर्यटकों का दल भी मौजूद है। मैक्रों वहां उनसे बातचीत भी करेंगे और उनसे यहां के सांस्कृति अनुभवों की जानकारी लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications