Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: कुछ ही सेकंड में बस बनी कब्रगाह! ट्रेन से टकराते ही डबल डेकर के उड़े परखच्चे, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

Mexico Train Bus Crash: मेक्सिको से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को हिला कर रख दिया। सोचिए, जब एक चलती हुई मालगाड़ी और यात्रियों से भरी डबल-डेकर बस आमने-सामने आ जाएं तो नतीजा कितना खौफनाक होगा? ऐसा ही एक हादसा हुआ है, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 61 लोग घायल हुए। हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई।

सेंट्रल मेक्सिको के अधिकारियों के मुताबिक, यह टक्कर तब हुई जब बस रेलवे क्रॉसिंग से गुजरने की कोशिश कर रही थी। तभी अचानक मालगाड़ी वहां आ पहुंची और कुछ ही सेकंड में सबकुछ तबाही में बदल गया।

train slammed into bus

ऑपरेटर ने क्या कहा?
मालगाड़ी का संचालन करने वाली कंपनी कैनेडियन पैसिफिक कैनसस सिटी डी मेक्सिको ने हादसे पर गहरी संवेदना जताई। कंपनी ने पीड़ित परिवारों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए ड्राइवरों को चेतावनी दी कि वे सड़क संकेतों और रेलवे क्रॉसिंग पर रुकने के आदेशों का सख्ती से पालन करें। उनका कहना था-अगर नियमों का सम्मान किया जाए तो कई जिंदगियां बच सकती हैं।

बस कंपनी की चुप्पी
वहीं, बस का संचालन करने वाली कंपनी हेराडुरा डी प्लाटा से संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

हादसे के वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो हादसे की गंभीरता बयां कर रहे हैं। एक वीडियो में बस का ऊपरी डेक पूरी तरह चकनाचूर दिख रहा है। मेटल का फ्रेम इतना दब गया कि पहचानना मुश्किल हो गया। हादसे के तुरंत बाद बचाव दल पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर राहत कार्य शुरू कर दिया।

कहां और कब हुआ हादसा?
यह दर्दनाक टक्कर राजधानी मेक्सिको सिटी से करीब 115 किलोमीटर दूर हुई। एटलाकोमुल्को और मिचोआकेन राज्य के मारावाटियो के बीच स्थित औद्योगिक इलाके में यह बस और मालगाड़ी टकराई। यह घटना सोमवार की है।

मरने वालों में कौन थे?
मेक्सिको राज्य के अटॉर्नी जनरल के दफ्तर ने बताया कि हादसे में सात महिलाएं और तीन पुरुष की मौत हुई। वहीं घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि, कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

मेक्सिको में सड़क हादसों का खतरा
लैटिन अमेरिका, खासकर मेक्सिको में ऐसी दुर्घटनाएं आम हैं। 2023 की सरकारी रिपोर्ट बताती है कि सिर्फ संघीय राजमार्गों पर ही 12,099 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इनमें करीब 6,400 लोग घायल हुए और लगभग 1,900 लोगों की मौत हुई। इन हादसों से 10 करोड़ डॉलर (लगभग ₹8,800 करोड़) से अधिक का आर्थिक नुकसान भी हुआ।

पहले भी हो चुकी हैं बड़ी दुर्घटनाएं
यह कोई पहली बड़ी दुर्घटना नहीं है। इसी साल फरवरी में दक्षिणी मेक्सिको में एक और भीषण हादसा हुआ था, जब कैनकन से तबास्को जा रही एक बस ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद आग लग गई और 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

मेक्सिको में बसें परिवहन का सबसे आम साधन हैं। मालगाड़ियां यहां खूब चलती हैं, लेकिन यात्री रेल नेटवर्क बेहद सीमित है। यही वजह है कि राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम की सरकार अब उत्तरी और मध्य मेक्सिको को जोड़ने के लिए यात्री रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार करने पर विचार कर रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+