फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर फेंका गया अंडा, सुरक्षाबलों ने ऐसे पकड़ा आरोपी को, देखें Video

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर फेंका गया अंडा, सुरक्षाबलों ने ऐसे पकड़ा आरोपी को, देखें Video

पेरिस, 28 सितंबर: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर सोमवार (27 सितंबर) को एक बार फिर से हमला किया गया है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर उस वक्त अंडा फेंककर हमला किया गया, जब वह दक्षिणी फ्रांस के ल्योन शहर में रेस्तरां और होटल व्यापार मेले में जा रहे थे। हालांकि अंडा इमैनुएल मैक्रों के कंधे पर लगा लेकिन बिना टूटे उछल कर गिर गया। जिसके बाद एक्शन में इमैनुएल मैक्रों के सुरक्षाबलों ने आरोपी को फौरन पकड़ लिया और कमरे से हटा दिया गया। इमैनुएल मैक्रों ने उसी वक्त कहा कि वह बाद में हमलावर से बात करेंगे। इसी साल जून में इमैनुएल मैक्रों के ऊपर हमला हुआ, जब एख भीड़ में खड़े शख्स ने इमैनुएल मैक्रों शर्ट को खींचकर उन्हें थप्पड़ मारा था।

ट्रेड फेयर में घूम रहे थे इमैनुएल मैक्रों, जब फेंका गया अंडा

ट्रेड फेयर में घूम रहे थे इमैनुएल मैक्रों, जब फेंका गया अंडा

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सोमवार (27 सितंबर) को दक्षिणी फ्रांस के ल्योन शहर में गए थे। सोशल मीडिया पर सामने आई इस घटना की वीडियो में बताया गया है कि इमैनुएल मैक्रों ल्योन में जब एक रेस्तरां और होटल के ट्रेड फेयर का दौरा कर रहे थे तो उसी दौरान भीड़ में से एक शख्स ने इमैनुएल मैक्रों पर अंडा फेंका। सामने आई वीडियो में इमैनुएल मैक्रों एक स्थानीय ट्रेड फेयर में घूमते दिख रहे हैं। तभी उनके कॉलर पर अंडा आकर टकराया।

Recommended Video

    France के राष्ट्रपति Emmanuel Macron पर फेंका अंडा, जानिए क्यों? | वनइंडिया हिंदी
    सुरक्षाबलों ने फौरन पकड़ा आरोपी को

    सुरक्षाबलों ने फौरन पकड़ा आरोपी को

    जैसे ही इमैनुएल मैक्रों के ऊपर अंडा आकर गिरा, उनके सुरक्षाकर्मी सतर्क हो गए और उन्होंने इमैनुएल मैक्रों को चारों ओर से घेर लिया। फ्रांसीसी राष्ट्रपति को अपने घेरे में लिए सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी की ओर इशारा किया। उसके कुछ ही देर बाद सुरक्षाकर्मियों ने हमला करने वाले युवक को पकड़ लिया। युवक अभी गिरफ्तार है। हालांकि ये बात सामने नहीं आ पाई है कि युवक ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति पर अंडा क्यों फेंका था।

    मैनुएल मैक्रों ने हमलावर से की बात!

    मैनुएल मैक्रों ने हमलावर से की बात!

    इमैनुएल मैक्रों पर इस हमले का कोई खास असर नहीं हुआ। वह हमले के बाद भी काफी सामान्य दिथ रहे थे। हालांकि हमले के बाद इमैनुएल मैक्रों ने अपने सुरक्षाकर्मियों से कहा, ''अगर वह (हमलावर) मुझे कुछ बताना चाहता है तो उसे मेरे पास आने दो। मैं उसे बाद में देखने जाऊंगा। जाओ उसे ले आओ।" इस घटना के बाद की वीडियो सोशल मीडिया पर नहीं है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं किया है कि हमलावर ने हमला क्यों किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+