France unrest: जल रहे हैं फ्रांस के दर्जनों शहर, नाइटक्लब में पार्टी कर रहे राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो
France Portest: फ्रांस में 17 साल की पुलिस की गोली लगने से हुई मौत के बाद कई शहर जल उठे हैं। प्रदर्शनकारी दर्जन भर से ज्यादा शहरों में हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकारी संपत्तियों को आगे के हवाल कर रहे हैं। करोड़ों रुपये की संपत्ति को जला दिया गया है और बस, सरकारी दफ्तरों समेत तमाम सार्वजनिक स्थलों पर पत्थरबाजी की जा रही है।
फ्रांस में भड़की हिंसा की ये आग दूसरे यूरोपीय देशों में भी फैलने लगा है और बेल्जियम में भी हिंसा होने शुरू हो गये हैं। वहीं, दूसरी तरफ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का एक वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एक नाइटक्लब में डांस करते हुए देखा जा रहा है।

दंगे की आग में जल रहा फ्रांस
फ्रांस में हिंसा की ये आग लगातार तीसरे दिन भी भड़की हुई है। अधिकारियों ने कहा है, कि फ्रांस में देशभर में लगभग 400 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं 170 पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं, लेकिन उनकी किसी भी चोट से जान को खतरा नहीं है। घायल नागरिकों की संख्या अभी तक जारी नहीं की गई है।
फ्रांस के आंतरिक मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने गुरुवार को उत्तरी शहर मॉन्स-एन-बारोउल से बोलते हुए कहा, कि "राज्य की प्रतिक्रिया बेहद सख्त होनी चाहिए।" उन्होंने कहा, कि कई नगरपालिका इमारतों को आग लगा दी गई है।
डार्मिनिन ने कहा, 'हिंसक प्रदर्शकारियों को अपने घर जाना चाहिए।' हालांकि, उन्होंने कहा है, अभी देश में आपातकाल लागू करने की कोई आवश्यकता नहीं है। आपको बता दें, कि 2005 में भी इसी तरह से फ्रांस में दंगे भड़के थे, जिसके बाद देश में राष्ट्रीय आपातकाल लागू कर दिया गया था।
आपको बता दें, कि मंगलार को फ्रांस की ट्रैफिक पुलिस ने 17 साल के लड़के नाहेल एम को गोली मार दी थी। मौके से जो वीडियो फूटेज सामने आए हैं, उसमें देखा जा रहा है, कि ट्रैफिक पुलिस उस लड़के को रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो भागने की कोशिश करता है, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस गोली चला दे देती है। फ्रांस में इस साल की ये तीसरी घटना है, जब ट्रैफिक पुलिस की गोली लगने से किसी की मौत हुई है।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा गया है, कि 2017 के बाद फ्रांस की ट्रैफिक पुलिस ने जिन लोगों को गोली मारी है, उनमें से ज्यादातर पीड़ित ब्लैक निवासी या फिर मध्य-पूर्व मूल के थे।
मंगलवार को मारी गई थी गोली
रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार की सुबह काफी व्यस्त ट्रैफिक के बीच 17 साल का लड़के अपनी मर्सिडीज-एएमजी कार को बस लेन में ले आया था, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने उसे बस लेन से बाहर निकलने के लिए कहा था। लेकिन, लड़के ने बस लेन से कार निकालने की बजाए, कार को भगाना शुरू कर दिया।
उस वक्त ट्रैफिक को दो ट्रैफिक अधिकारी संभाल रहे थे और जब कार भागने लगी तो एक अधिकारी ने ड्राइवर की खिड़की से नजदीक से गोली चला दी। नैनटेरे के सरकारी वकील पास्कल प्राचे ने कहा, कि नाहेल की मौत उसके बाएं हाथ और सीने में गोली लगने से हुई।
प्रॉसीक्यूटर ने कहा, कि किशोर की हत्या करने वाले पुलिस अधिकारी ने घातक गोली चलाने की बात स्वीकार की है, और जांचकर्ताओं को बताया है, कि अधिकारी कार का पीछा करने से रोकना चाहते थे। उन्हें डर था, कि व्यस्त ट्रैफिक के बीच कार के तेज चलने से एक्सीडेंट हो सकता था और कई लोग घायल हो सकते थे।
वहीं, गोली चलाने वाले अधिकारी के वकील लॉरेंट-फ्रैंक लियानार्ड ने कहा है, कि उनके मुवक्किल ने ड्राइवर के पैर की ओर निशाना साधा था, लेकिन वह टकरा गया, जिससे गलती से उसकी गोली कार सवार लड़के के छाती पर लग गई। पुलिस अधिकारी के वकील ने कहा, कि लड़के को गोली मारने की नीयत नहीं थी। वकील ने आरोप लगाया है, कि उनके क्लाइंट को इसलिए हिरासत में लिया गया है, ताकि दंगाइयों को शांत किया जा सके।
राष्ट्रपति की नाइटक्लब में पार्टी
हालांकि, राष्ट्रपति ने गोली चलाने की घटना की निंदा की है, लेकिन उनके नाइटक्लब के वीडियो ने फ्रांस के लोगों को गुस्से में भर दिया है। लोगों का आरोप है, कि एक तरफ फ्रांस जल रहा है, दूसरी तरफ राष्ट्रपति पार्टी कर रहे हैं।
वहीं, कई लोगों ने आरोप लगाया है, कि दंगे को इसलिए भड़कने दिया गया है, क्योंकि मृतक एक मुस्लिम था और सरकार वोट बैंक पॉलिटिक्स के लिए प्रदर्शनकारियों पर सख्ती नहीं कर रही है। फ्रांस के कई पत्रकारों ने इमैनुएल मैक्रों पर वोट बैंक की वजह से फ्रांस को जलते हुए देखने का आरोप लगाया है।
कई न्यूज रिपोर्ट्स में ये भी आरोप लगाया गया है, कि फ्रांस के कई अवसरवादी नेता और मशहूर हस्तियां, मृत के परिवार के समर्थन में आ रहे हैं और वो एक तरह से हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं
रेयर फाउंडेशन की रिपोर्ट में कहा गया है, कि 17 साल के जिस किशोर की पुलिस की गोली लगने से मौत हुई है, वो एक वांटेड क्रिमिनल था और उसके खिलाफ 15 आपराधिक मामले दर्ज थे और इससे पहले भी वो पांच बार पुलिस के रोकने पर नहीं रूका था, बल्कि कार को स्पीड बढ़ाकर भागने में कामयाब रहा था। इसके अलावा मृतक के खिलाफ फ्रांस में नशीली दवाओं की तस्करी करने, गलत लाइसेंस प्लेटों के आधार पर गाड़ी चलाने के आरोप थे और जनवरी से मार्च 2023 के बीच फ्रांस के नारकोटिक्स अधिकारियों के साथ भी उसका कई बार सामना हो चुका था।












Click it and Unblock the Notifications